फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मंदिरों में दर्शन पूजन कर जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

मंदिरों में दर्शन पूजन कर जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

Fri, 01 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मंदिरों में दर्शन पूजन कर जीत के लिए मांगा आशीर्वाद
मंदिर में पूजन करते मुंगराबादशाहपुर के प्रत्याशी शिवगोविंद साहू
जौनपुर। मतदान के दूसरे दिन चैयरमैन और सभासद पद के प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली। चेयरमैन पद के कई प्रत्याशियों ने मंदिरों में दर्शन पूजन कर जीत की कामना की तो कुछ प्रत्याशियों ने आराम कर थकान मिटाई। वहीं कुछ बैठक कर मतगणना की तैयारी की और मतगणना एजेंट बनाए।
विज्ञापन

जिले की तीन नगर पालिकाओं एवं छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गुरुवार की सुबह देर से सोकर उठे। चाय पीने के बाद मिलने जुलने का दौर शुरू हो गया। अधिकतर प्रत्याशियों ने मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन कर जीत की कामना की।
विज्ञापन

जौनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी किरन श्रीवास्तव ने पति राकेश और दोनों पुत्रों के साथ चुनावी चर्चा की और चौकियां धाम में दर्शन-पूजन किया। सपा प्रत्याशी पूनम मौर्या सुबह उठकर मतगणना की तैयारी में जुट गईं। कांग्रेस प्रत्याशी चित्रलेखा सिंह के यहां सुबह से ही समर्थकों की भीड़ आ गई। उन्होंने मतगणना की चर्चा की। बसपा प्रत्याशी माया टंडन ने दर्शन-पूजन किया। आम आदमी पार्टी की डा. बीना त्रिपाठी, बहुजन मुक्ति पार्टी की प्रत्याशी मालती मौर्या, दीपमाला सेठ भी मतगणना की तैयारियों में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर: भाजपा प्रत्याशी शिवगोविंद साहू ने काली मंदिर में दर्शन पूजन के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सपा प्रत्याशी तहसीमुल हक़ बन्ने फजिर की नमाज पढ़ने के बाद कार्यालय पहुंचे। बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र साहू पूजा पाठ के बाद मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया। दोपहर में कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से इनपुट लिया। शाहगंज: भाजपा प्रत्याशी गीता जायसवाल आवास पर मतगणना की तैयारियों में जुटी रहीं। बसपा प्रत्याशी ऊषा देवी के पति निवर्तमान चेयरमैन अपनी दुकान पर बैठे रहे। घनश्यामपुर: अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी मालती सरोज, सपा की अमर देवी तथा भाजपा की सुमन देवी कनौजिया गुरुवार को अपने घर आराम करते हुए मिली। केराकत: भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार जायसवाल ने काली मंदिर में दर्शन किया। सपा प्रत्याशी मीना साहू जनता से मिलकर धन्यवाद दिया। कांग्रेस प्रत्याशी शबनम नाज ने सुबह फज्र की नमाज अदा करने बाद नगरवासियों से मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed