फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आधी आबादी ने निभाई पूरी जिम्मेदारी

आधी आबादी ने निभाई पूरी जिम्मेदारी

Thu, 30 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
आधी आबादी ने निभाई पूरी जिम्मेदारी
जौनपुर। जिले की तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में हुए मतदान में आधी आबादी (महिलाओं) ने अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह किया। महिलाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। कई बूथों पर मतदान के लिए पुुरुषों से अधिक लंबी लाइन महिलाओं की देखी गई। कई बूथों पर महिलाएं सुबह ही कतार में लग गई तो कहीं घर का कामकाज निबटाने के बाद मतदान करने पहुंचीं। वैैसे महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की तुलना में कम रहा।
विज्ञापन

जिले में 144435 महिलाएं वोटर हैं। जिले के जौनपुर, शाहगंज, बदलापुर, मछलीशहर में महिलाओं की सरकार बनेगी। जौनपुर नगर पालिका परिषद में 87254, मुंगराबादशाहपुर में 6459, शाहगंज में 9699, मड़ियाहूं में 8189, मछलीशहर में 9552, केराकत में 5230, खेतासराय में 7186, जफराबाद में 4133 और बदलापुर में 6733 महिला मतदाता हैं। जिले के तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में दो नगर पालिकाओं और दो नगर पंचायतों में महिलाओं की नगर की सरकार बनेगी। मोहम्मद हसन पीजी कालेज के बूथ नम्बर 173 पर मतदान करने पहुंची अफसाना खातून ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए हम वोट देने आए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे दिखाई नहीं देता इसलिए मेरी जगह पर मेरी 11 वर्षीय पुत्री हेरा मतदान करेगी। मखदूमशाह अढ़न बूथ पर माया देवी ने बताया कि महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। इस वजह से महिलाओं में खास उत्साह है। जिले के अधिकतर बूथों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में लाइन में अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed