{"_id":"5a1f03b94f1c1b6e468b744a","slug":"15119821324-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची से कटा नाम, वोट नहीं दे पाने का रहा मलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची से कटा नाम, वोट नहीं दे पाने का रहा मलाल
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढते पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। तीन नगर पालिकाओं एवं छ: नगर पंचायतों के होने वाले चुनाव में नाम कटने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, हंगामा हुआ। सरस्वती बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालीकुत्ती बूथ नम्बर 151 पर कई मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने पर वोटरों ने हो हल्ला किया। इसी बूथ पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव एवं उनके परिवार का नाम भी गायब था। हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें कई लोगों को भागने में हल्की चोटें भी आयी। मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर जिले के कई स्थानों पर गड़बड़ी पर हंगामा हुआ।
जिले में 422 बूथों पर मतदान हुआ। दो चार को छोड़ दिया जाय तो अधिकतर बूथों पर मतदाताओं के नाम जहां गायब थे वहीं फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ लिए गए थे। हुसेनाबाद के राजकीय कालोनी में तीन परिवारों को छोड़कर करीब दो सौ परिवारों का नाम गायब था। मखदूम अढ़न बूथ पर बीएलओ मीरू शाह रिजवी उसकी बेेटी पद्मिनी साहू का नाम भी कट गया था। ताड़तला निवासी बीएलओ पुष्पतला वर्मा का नाम भी गायब था। मखदूमशाह की बीएलओ जाकिरा बानो का कहना था कि चुनाव के दिन वह अपमानित हो रही हैं और जो उन्होंने नाम दिया था वह एक भी बढ़ा नहीं। नेदा उस्मादी बीएलओ का कहना है कि मृतकों का नाम भी वार्ड संख्या 33 रिजवी खां मोहल्ला जिनके नाम अब्दुल करीम, सुहेल अख्तर, अब्दुल खां, अब्दुल रशीद, फजलु रहमार आदि हैं। उनका कहना था कि नाम काटने के बाद भी मतदाता सूची में नाम है। हम लोग तो सिर्फ मोहरा हैं। मतदाता सूची में ऊपर से धांधली बरती गई है। ईशापुर वार्ड नम्बर दो पर रोहित अग्रहरि, राहुल अग्रहरि, निशा, निलेश विश्वकर्मा, मोहम्मद इब्राहित, लक्ष्मी नारायण, अशोक विश्वकर्मा, विजय कुमार, रमेश, राहुल अग्रहरि के पूरे परिवार का नाम सूची से गायब था। जिसको लेकर इन लोगों ने बवाल काटा। बीएलओ सुनिता, सुमन कन्नौजिया, आरती श्रीवास्तव, सरोज उपाध्याय कहना था कि नाम और आईडी में काफी गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 33 ढालगर टोला में 80 नाम बढ़ाने के लिए दिया था लेकिन नाम नहीं बढ़ा। ऐसेे नाम भी दर्ज हो गए जो हम लोगों को पता नहीं है। बूथ नम्बर 213 रासमंडल पर आईडी और सूची न मिलने को लेकर कहासुनी हुई। मतदाता सूची में मिसमा मोहम्मदी था तो आईडी मिसबाह मोहम्मदी के नाम से थी। इसे लेकर किचकिच हुआ। इस बूथ पर मौजूद बीएलओ गटिया आब्दी ने बताया कि वह बलुआ घाट की निवासी है। वार्ड नम्बर 26 में उसके परिवार का वोट था। सभी नाम कट गए हैं। यह तो सिर्फ बानगी भर है। जिले के सभी बूथों पर इस तरह की शिकायतें आयीं। भाजपा नेता, पत्रकार, साहित्यकार, कारोबारी सहित हजारों लोगों का नाम कट गया और उन्हें वोट नहीं देने का मलाल रहा।