फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शहर की सरकार के लिए 55.36 फीसदी मतदान

शहर की सरकार के लिए 55.36 फीसदी मतदान

Thu, 30 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
शहर की सरकार के लिए 55.36 फीसदी मतदान
जौनपुर। जिले की तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में बुधवार को छिटपुट घटनाओं और नोकझोंक के बीच 55.36 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका क्षेत्र में 72.97 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पालिका जौनपुर में 50.24, मुंगराबादशाहपुर में 72.97, शाहगंज में 62.88 और नगर पंचायत मड़ियाहूं में 58.50, मछलीशहर 61.48, केराकत 56.82, खेतासराय 62.62, जफराबाद 57.84, बदलापुर 72.42 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के साथ ही चेयरमै के 87 और सभासद पद के 1053 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन

नगर पालिका जौनपुर, मुंगराबादशाहपुर और शाहगंज समेत नगर पंचायत बदलापुर, मछलीशहर, मडिय़ाहूं, केराकत, जफराबाद, खेतासराय में फर्जी मदतान को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोंकझोंक हुई। कुछ स्थानों पर पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। नोकझोंक के साथ मतदान संपन्न हो गया। मुंगराबादशापुर में सर्वाधिक 72.97 फीसदी मतदान हुआ जबकि जौनपुर नगरपालिका में सबसे कम 50.24 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के अलावा मंडलायुक्त वाराणसी नितिन रमेश गोकर्ण व आईजी दीपक रतन ने भी जिले के कई बूथों पर भ्रमण किया। सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू हुआ तो रफ्तार धीमी जरूर थी पर समय के साथ मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। बदलापुर के तीन बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार होने के कारण शाम सात बजे तक मतदान संपन्न हुआ। पुलिस ने फर्जी मतदान के आरोप में पकड़े गए लोगों को शाम को मतदान खत्म होने के बाद छोड़ दिया। जौनपुर शहर के उमरपुर, तारारापुर, जहांगिराबाद मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ। कटघरा और जोगियापुर वार्ड की मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों का नाम नहीं होने को लेकर लोगों ने हो हंगामा किया। सरस्वती बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ड्रोन कैमरे से निगरानी हो रही थी। नगर निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में जिले 422 बूथों पर बुधवार को निर्धारित समय साढ़े सात बजे सुबह मतदान शुरू हुआ। सुबह बूथों गिने चुने ही वोटर पहुंचे लेकिन दोपहर बाद मतदाताओं की कतार लंबी होती गई। तीन नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में सुबह 11:30 बजे तक 9.4 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। यहां शाम तक सभी नगर निकायों में कुल 55.36 फीसदी वोट पड़े। मियापुर बूथ नंबर 15 पर पीठासीन अधिकारी विजय कुमार की तबीयत खराब हो गई। उनके स्थान पर मोहम्मद असलम को भेजा गया। उधर, शकुंतला स्कूल बूथ नंबर 97 से 99 पर स्याही खत्म हो गई जिसे पीठासीन अधिकारी की शिकायत के बाद पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed