{"_id":"5a1f03b34f1c1b9f678be7e7","slug":"15119821261-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर और आई जी ने किया बूथों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर और आई जी ने किया बूथों का निरीक्षण
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मंडलायुक्त वाराणसी मंडल नितिन रमेश गोकर्ण और आईजी दीपक रतन ने बुधवार को मछलीशहर और बदलापुर नगर पंचायत के कई बूथों का जायजा लिया।
मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार मंडलायुक्त और आईजी ने बिहारी महिला महाविद्यालय, फौजदार इंटर कालेज, प्राथमिक पाठशाला मछलीशहर केंद्र पर चल रहे मतदान का जायजा िलिया। बिहारी महिला महाविद्यालय में मतदाताओं ने आरोप लगाया कि मतदान कर्मी मतपर्ची को गलत तरीके से मोड़कर बॉक्स में डालने को दे रहे हैं जिससे मत रद होने की आशंका है। कमिश्नर ने तत्काल बूथ के अंदर जाकर शिकायत की जांच करने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल को देखा। आईजी दीपक रतन ने भी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और मातहतों को निर्देश दिया। निरीक्षण के समय चुनाव प्रभारी जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार संतोष सोनकर, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, क्षेत्राधिकारी सौम्या पांडेय, कोतवाल सिद्धार्थ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण व आईजी दीपक रतन ने बदलापुर में श्रीकृष्ण नगर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और अफसरों को निर्देश दिया। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा व पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बूथों पर पहुंचकर मतदान की व्यवस्था का जायजा लिया। तहसील मुख्यालय, बालिका इंटर कालेज, बदरुल इस्लाम जूनियर हाईस्कूल, बारादरी प्रथमिक विद्यालय, नगर पालिका, सहकारी क्रय विक्रय केंद्र, नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय के मतदान स्थलों का अफसरों ने निरीक्षण किया। नगर पालिका में वार्ड नंबर चार, सात व 15 पर सायं चार बजे तक मतदाताओं की लंबी कतार देखकर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।