फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3.12 लाख मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार

3.12 लाख मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार

Tue, 28 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
3.12 लाख मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार
3.12 लाख मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार
विज्ञापन

चेयरमैन के 86 और सदस्य के 1041 दावेदार हैं मैदान में
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। जिले की तीन नगरपालिकाओं एवं छह नगर पंचायतों में मतदान बुधवार को होगा। इस दौरान कुल 3,12000 मतदाता चेयरमैन पद के 86 और सभासद पद के 1041 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में 422 बूथों पर चुनाव होगा। चुनाव को देखते हुए जिले को 16 जोन और 34 सेक्टरों में बांटा गया है।

जिले की तीन नगरपालिकाओं और छह नगर पंचायतों में चेयरमैन पद के 86 प्रत्याशी और सभासद पद के लिए 1041 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नगरपालिका जौनपुर में 190294, मुंगराबादशाहपुर में 13965, शाहगंज 21047, नगर पंचायत मंडियाहूं 17873, मछलीशहर 19968, केराकत में 11239, खेतासराय में 15168, जफराबाद में 8577, बदलापुर में 14377 मतदाता 29 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें जौनपुर अध्यक्ष पद के लिए 13, मुंगराबादशाहपुर में 6, शाहगंज में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं जफराबाद में 7, मड़ियाहूं में 10, मछलीशहर में 05, खेतासराय में 08, बदलापुर में 20, केराकत में 07 प्रत्याशी चुनाव में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने बताया कि मतदान के दौरान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में कोई भी प्रत्याशी वोट नहीं मांगेगा। किसी बूथ पर कोई बाहरी व्यक्ति मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पहचान पर्चियां कागज पर ही दी जाएंगी। इसमें किसी का प्रतीक चिह्न नहीं होगा। वोट डालने के बाद कोई भी सड़क पर नहीं घूमेगा। अगर कोई सड़क पर भीड़ पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed