फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मतदान आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

मतदान आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Wed, 29 Nov 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
मतदान आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
बच्चों के साथ मतदान केंद्र पर जाने के लिए आई महिला कार्मिक
जौनपुर। जिले के तीन नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायत क्षेत्रों में 29 नवंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7.30 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान कराने के लिए मंगलवार की देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। सभी 422 पोलिंग पार्टियों को छह स्थानों से वाहनों से रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों में कुल 422 महिला मतदान कार्मिक भी शामिल हैं। मतदान कार्मिक को हस्ताक्षर कराने के बाद जाने दिया गया।
विज्ञापन

जिले के तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायत के चेयरमैन के नौ और सभासद के 168 पदों के लिए 29 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए मंगलवार की सुबह ही मतदान कार्मिक अपने-अपने रवानगी स्थल पर जुट गए थे। मतदान कार्मिकों की सुविधा के लिए अलग-अलग टेबल बनाए गए थे, जहां मतदान कार्मिक हस्ताक्षर करने के बाद अपनी-अपनी पोलिंग पार्टी के साथ रवाना हो रहे थे। नगर पालिका परिषद जौनपुर के लिए 254 पोलिंग पार्टियों और नगर पंचायत जफराबाद के लिए 11 पोलिंग पार्टियों को बीआरपी इंटर कालेज से रवाना किया गया। नगर पंचायत बदलापुर के लिए 15 पोलिंग पार्टियां सल्तनत बहादुर इंटर कालेज बदलापुर से रवाना हुई। रवाना होने के पहले पोलिंग पार्टियों ने स्टेशनरी का मिलान किया। मछलीशहर नगर पंचायत के लिए 30, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के लिए कुल 25 पोलिंग पार्टियां विहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर से रवाना र्हुइं। खेतासराय नगर पंचायत के लिए 17, नगर पालिका परिषद शाहगंज के लिए 26 पोलिंग पार्टियां कृषि मंडी उप समिति शाहगंज से रवाना र्हुइं। इसी प्रकार केराकत नगर पंचायत के लिए 15 पोलिंग पार्टियां पब्लिक इंटर कालेज केराकत और नगर पंचायत मड़ियाहूं में मतदान कराने के लिए कुल 29 पोलिंग पार्टियां मड़ियाहूं तहसील परिसर से रवाना र्हुइं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर में 33 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनमें सहायक अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, मदरसा शिक्षक जटाउल्लाह, प्रधान अध्यापक अनिल कुमार, जेई जल निगम राहूल कुमार, सहायक अध्यापक राहूल कुमार, सहायक अध्यक्ष नाजरा खान, सहायक अध्यापक सीमा , सहायक अध्यापक गुड़िया यादव, सहायक अध्यापक नीतू सिंह, सहायक अध्यापक शालीनी सिंह, अनुराधा प्रजापति आदि शामिल रहीं। वहीं 22 कर्मचारी रिजर्व से लापता रहे। यह जानकारी सहायक मतदान कार्मिक अधिकारी दयाराम ने दी है। उन्होंने कहा कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं पोलिंग पार्टियां रवाना होते समय भी कई लोग अपनी ड्यूटी कटवाने के प्रयास में जुटे रहे। वे प्रभावशाली लोगों से फोन कराकर ड्यूटी कटवाने में का प्रयास कर रहे थे। हालांकि अधिकारी उन्हीं की ड्यूटी काट रहे थे जिनकी ड्यूटी कटना वाजिब थी। उनके स्थान पर रिजर्व से ड्यूटी लगाई जा रही थी। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने वाले स्थान पर पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं थी। मतदान कार्मिक पानी पीने के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। इसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बप्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक आलोक सिंह ने बताया कि सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। पोलिंग पार्टियों को दिक्कत न हो इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट को रात में अपने-अपने पोलिंग बूथों पर जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed