{"_id":"5a1c5b114f1c1b97678be3d5","slug":"151180788116-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम गया चुनाव शोर, अब प्रत्याशी भागे डोर-टू-डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम गया चुनाव शोर, अब प्रत्याशी भागे डोर-टू-डोर
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव का प्रचार सोमवार की शाम थम गया। प्रचार के आखिरी दिन तीन नगर पालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों चेयरमैन तथा सभासद पद के प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। अधिकतर प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मोहम्मद हसन इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित किया। प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों ने घर-घर पहुंच कर मतदाताओं से संपर्क करने पर जोर लगा दिया है।
जिले की तीन नगर पालिका परिषदों जौनपुर, शाहगंज और मुंगराबादशाहपुर तथा छह नगर पंचायतों जफराबाद, मड़ियाहूं, मछलीशहर, खेतासराय, बदलापुर तथा केराकत में 29 नवंबर को चुनाव होना है। चेयरमैन और सभासद पद के प्रत्याशियों ने प्रचार के आखिरी दिन प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। शहर में चुनाव प्रचार का सबसे ज्यादा जोर रहा। अधिकतर प्रत्याशियों ने बाइक जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। नगर के मोहल्लों, गलियों और मुख्य सड़कों पर खुद को मजबूत दिखाने का प्रयास किया। निर्दल प्रत्याशियों ने भी रोड शो किया। हर कोई अपनी-अपनी पूरी ताकत लगाकर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करता नजर आया। इसकी वजह से शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति रही और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। अन्य नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में भी जुलूस निकाले गए। नुक्कड़ सभाएं हुईं। जिले में चेयरमैन के सबसे अधिक बीस प्रत्याशी बदलापुर में हैं जबकि सबसे कम मछलीशहर में पांच प्रत्याशी हैं। जौनपुर में 12 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
नगर पालिका जौनपुर में 39190294, मुंगराबादशाहपुर 2513965, शाहगंज 2521047 और नगर पंचायत मड़ियाहूूं 1517873, मछलीशहर में 1519968, केराकत में 1111239, खेतासराय में 1315168, जफराबाद में 108577 और बदलापुर में 1514377 मतदाता हैं।