फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सीमाएं सील, शुरू हुई चेकिंग

सीमाएं सील, शुरू हुई चेकिंग

Mon, 27 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीमाएं सील, शुरू हुई चेकिंग
जौनपुर। निकाय चुनाव के लिए 29 नवंबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सीमाओं पर बैरियर लगाकर गैर जनपदों से आने वाले लोगों और वाहनों की तलाशी ली जा रही है। रविवार की देर रात तक चली जांच में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं बरामद की गई।
विज्ञापन

जिले की तीन पालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों में 29 नवंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। इसको लेकर प्रशासन ने सख्ती बरती है। मतदान के दिन केंद्रों से दो सौ मीटर के दायरे में कोई भी प्रत्याशी न तो वोट मांगेगा और न ही मतदाताओं से संपर्क करेगा। निर्वाचन आयोग ने मतदान और मतदाता को प्रभावित करने वालों को जेल भेजने का निर्देश दिया है। जौनपुर की सीमा सात जनपदों को जोड़ती है। इस वजह से यहां का चुनाव काफी संवेदनशील है। आपराधिक दृष्टि से भी जौनपुर काफी संवेदनशील माना जाता है। इनपुट के आधार पर कहा जा सकता है कि उपद्रवी चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। यही वजह है कि एक हजार से अधिक लोगों को लाल कार्ड दिया गया है और बारह हजार से अधिक लोगों को पाबंद किया गया है। अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों की निगरानी बढ़ा दी गई है। सुपर जोन, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदाताओं को प्रभावित करने की शिकायत पर सख्ती से कार्रवाई करने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने कहा कि किसी ने अगर मतदान या मतदाता को प्रभावित करने का प्रयास किया तो उसे जेल भेजा जाएगा। उपद्रवियों पर प्रशासन की नजर है। गड़बड़ी होने पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed