फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आज शाम को थम जाएगा चुनाव प्रचार

आज शाम को थम जाएगा चुनाव प्रचार

Mon, 27 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
आज शाम को थम जाएगा चुनाव प्रचार
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा और मंगलवार की सुबह पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। 29 नवंबर को जिले की तीन नगर पालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों के 422 बूथों पर मतदान होगा। तैंतीस मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 22 को अतिसंवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। इसके अलावा 12 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। चुनाव में उपद्रव की आशंका पर एक हजार लोगों को लाल कार्ड दिया गया है। ऐसे लोगों को मतदान के बाद घर पर रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका जौनपुर, शाहगंज, मुुंगराबादशाहपुर और नगर पंचायत मछलीशहर, मड़ियाहूं, बदलापुर, केराकत, जफराबाद, खेतासराय में 29 को मतदान होना है। इसके लिए 460 पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की गई है। कुल 1840 कर्मचारियों को लगाया है। इसमें 460 प्रथम मतदान अधिकारी, 460 द्वितीय और 460 तृतीय मतदान अधिकारी होंगे। नगर पालिका जौनपुर में छह जोनल और बारह सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया जबकि मुंगराबादशाहपुर और शाहगंज में दो-दो जोनल और पांच-पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। नगर पंचायतों में एक-एक जोनल और दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उपद्रवियों से निपटने के लिए पीएससी और आरएएफ को लगाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि चुनाव और मतगणना की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में उपद्रव करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन

उधर, चुनाव में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी जुलूस की शक्ल में मोहल्लों में जा रहे हैं और अपनी-अपनी मजबूती का दावा कर रहे हैं। जबकि मतदाता खामोश हैं। वहीं सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। जौनपुर में अध्यक्ष पद के लिए 12, मुंगराबादशाहपुर में 6, शाहगंज में 11 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं नगर पंचायतों में जफराबाद में 7, मड़ियाहूं में 10, मछलीशहर में 5, खेतासराय में 8, बदलापुर में 20 और केराकत में सात प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसी तरह सभासद के लिए 1041 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी क्षमता के मुताबिक जनसंपर्क, नुक्कड़ सभा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed