{"_id":"5a19bbd74f1c1b70548bf8f6","slug":"151163604513-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर निरस्त रहेंगी तीस ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर निरस्त रहेंगी तीस ट्रेनें
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनश्यामपुर। लखनऊ-सुल्तानपुर सेक्सन में चल रहे ट्रैक दोहरीकरण और इंटरलाकिंग कार्य के चलते रविवार से वाराणसी-सुल्तानपुर रेल खंड पर 15 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन निरस्त कर दिया गया है। साथ ही बेगमपुरा एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है।
श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन बदलापुर के वरिष्ठ खंड अभियंता मनोज कुमार केसरी ने बताया कि लखनऊ-सुल्तानपुर सेक्सन में दोहरीकरण और तीन स्टेशनों पर इंटरलाकिंग का काम कराया जाना है। इसके कारण रविवार से 15 जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। उन्होंने बताया कि हैदरगढ़ चौबीसी तथा अकबरगंज स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग के चलते वाराणसी से होकर लखनऊ जाने वाली 15 जोड़ी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वाराणसी से चलने वाली बेगमपुरा का रूट बदल दिया गया है। गाड़ियों का परिचालन 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा। उपासना एक्सप्रेस ट्रेन एक दिसंबर को हावड़ा तथा 2 दिसंबर को देहरादून से निरस्त रहेगी। हिमगिरि एक्सप्रेस 28 नवंबर और एक व दो दिसंबर को हावड़ा तथा 30 नवंबर और 3 व 4 दिसंबर को जम्मू तवी से निरस्त रहेगी। दो दिसंबर को कोलकाता और 4 दिसंबर को अमृतसर से लुधियाना एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। कुंभ एक्सप्रेस 29 व 30 नवंबर तथा 2 और 3 दिसंबर को हावड़ा से, 30 नवंबर 1,3, 4 दिसंबर को हरिद्वार से निरस्त रहेगी। अमृतसर एक्सप्रेस 25 नवंबर तथा 3 दिसंबर को अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि सद्भावना एक्सप्रेस 14007 एक दिसंबर को रक्सौल से, 30 नवंबर को 14008 आनंद विहार से, 3 दिसंबर को 14013 सुल्तानपुर से, 2 दिसंबर को 14014 आनंद विहार से, 4 और 6 दिसंबर को 14015 रक्सौल तथा एक और 3 दिसंबर को 14016 आनंद विहार से निरस्त रहेगी। जफराबाद से लेकर सुल्तानपुर तक रेल पटरी पर कार्य होना है। इसकी वजह से ट्रेनें निरस्त हैं। नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 14 दिसंबर तथा मालदा टाउन दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 28 नवंबर को बीच मार्ग में एक 1 घंटे रुक कर चलाई जाएगी। बेगमपुरा एक्सप्रेस प्रतापगढ़ -लखनऊ के रास्ते से जाएगी। अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस लखनऊ, फैजाबाद, जफराबाद होते हुए वाराणसी आएगी।