फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   460 महिला कर्मचारी भी कराएंगी मतदान

460 महिला कर्मचारी भी कराएंगी मतदान

Tue, 21 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
460 महिला कर्मचारी भी कराएंगी मतदान
जौनपुर। जिले की तीन नगर पालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों के चेयरमैन और सभासद पद के लिए होने वाले चुनाव के दौरान महिला मतदाताओं की मदद के लिए प्रत्येक बूथ पर एक-एक महिला कार्मिक की तैनाती की जाएगी। कुल कर्मचारियों में 25 फीसदी महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान कार्मिक द्वितीय के रूप में तैनात की जाने वाले महिला कर्मचारियों को ड्यूटी पत्र भी भेज दिया गया है। जबकि 1380 पुरुष कर्मचारियों को मतदान कार्मिक के रूप में लगाया गया है।
विज्ञापन

महिलाओं को मतदान के समय किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए तैनात महिला कार्मिक उनकी मदद करेंगी। जिले में तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायत के चेयरमैन और सभासद पद के लिए 29 नवंबर को मतदान होना है। मतदान कराने के लिए मतदान कार्मिक के रूप में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 1840 कर्मचारियों को मतदान कार्मिक के रूप में लगाया गया है। इनमें 460 महिला कर्मचारियों की मतदान कार्मिक द्वितीय के रूप में ड्यूटी लाई गई है। इनमें 422 महिला कार्मिक मतदान कराने जाएंगी जबकि 38 रिजर्व में रहेंगी।
विज्ञापन

प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि मतदान कराने के लिए 460 महिला कर्मचारियों को मतदान कार्मिक द्वितीय के रूप में लगाया जाएगा। इनमें 422 महिला कर्मचारी बूथों पर मतदान कराने जाएंगी जबकि 38 महिला मतदान कार्मिक रिजर्व के रूप में रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed