फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सस्तुति

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सस्तुति

Tue, 21 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सस्तुति
घनश्यामपुर। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में उप जिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी ने उड़न दस्ता निगरानी टीम में लगे सहायक चकबंदी अधिकारी विवेक सिंह सहित तीन कांस्टेबलों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति जिलाधिकारी को पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा है कि नगर पंचायत बदलापुर में सहायक चकबंदी अधिकारी विवेक सिंह की ड्यूटी उड़नदस्ता निगरानी टीम में लगी है। निकाय चुनाव में आचार संहिता का पालने कराने के साथ ही प्रत्याशियों के तय सीमा से अधिक खर्च करने, लाभ पहुंचा कर मतदाताओं को प्रभावित करने पर नियंत्रण लगाने के लिए आवंटित क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए कहा गया है लेकिन सहायक चकबंदी अधिकारी विवेक कुमार सिंह 16 से 18 नवंबर तक दोपहर एक बजे के बाद और 20 नवंबर को प्रात: 12.30 बजे तक कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। 19 नवंबर को छोड़कर किसी भी तिथि का विवरण उन्होंने उप जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराया गया। यह निर्वाचन कार्य में उदासीनता और लापरवाही का परिचायक है। उप जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में यह भी कहा है कि सहायक चकबंदी अधिकारी के साथ लगे पुलिस कर्मी हेड कांस्टेबल शंभू नाथ राय, कांस्टेबल रामअवध यादव तथा कांस्टेबल दिलीप कुमार भी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed