{"_id":"5a0b399a4f1c1b9e678bb903","slug":"15106851871643-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि के 43 कालेजों की इकाई निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि के 43 कालेजों की इकाई निरस्त
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े 43 कालेजों में चल रही एनएसएस इकाई को निरस्त कर दिया गया है। आरोप है कि छात्रों की संख्या कम होने के बाद भी अधिक छात्रों के नाम पर शिविर का भुगतान करा लिया। इस प्रकार एनएसएस इकाई में छात्रों संख्या में हेराफेरी करने वाले 27 कालेजों की एनएसएस इकाई की संख्या में कटौती की गई है। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक ने की है।
विवि से जुड़े 43 कालेज ऐसे थे जिसके शिविर में छात्र की संख्या कम होने के बाद भी पूरे छात्रों को भुगतान कराया जाता था। मामले की जांच कराने के बाद पता चला की छात्रों की संख्या में हेराफेरी की गई है। इसी प्रकार 27 अन्य कालेजों द्वारा भी छात्रों की संख्या में हेराफेरी करने का मामला प्रकाश में आने पर उनकी इकाई में कटौती कर दी गई है। इन कालेजों को पत्र जारी किया गया है। कालेजों को निर्देश दिया गया है कि वह एनएसएस के नाम पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें। इकाई के संचालन में पारदर्शिता नहीं बरती गई तो लातपरवाही करने वाले कालेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विवि के समन्वय डा. राकेश यादव ने बताया कि अन्य कालेजों में चल रही इकाई की जांच की जाएगी। अनियमितता मिलने पर इकाई में कटौती करने के साथ निरस्तीकरण भी किया जाएगा।