फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सदस्य पद पर नाम वापसी के बाद बचे 1041 प्रत्याशी

सदस्य पद पर नाम वापसी के बाद बचे 1041 प्रत्याशी

Mon, 13 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सदस्य पद पर नाम वापसी के बाद बचे 1041 प्रत्याशी
जौनपुर। नामांकन पत्र वापसी के दौरान तीन नगर पालिकाओं औ छह नगर पंचायतों के सभासद पद के 1100 दावेदारों में 59 ने सोमवार को नामांकन वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में सभासद पद के 1041 प्रत्याशी मैदान में हैं। जफराबाद नगर पंचायत में एक भी पर्चा वापस नहीं लिया गया। यहां सभासद पद के सभी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर के सभासद पद के लिए 341 प्रत्याशी मैदान में थे। नाम वापसी के दौरान 13 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। पर्चा वापस लेने वालों में वार्ड नंबर चार से कुसुम, वार्ड छह से समरुन्निशा, वार्ड आठ से उर्मिला, वार्ड नौ से कविता श्रीवास्तव, वार्ड 12 से मीता देवी, वार्ड 13 से समीरा हस्सान, वार्ड 19 से जयप्रकाश, वार्ड 20 से सीता, वार्ड 25 से अनीता व रामरत्ती, वार्ड 31 से सौरभ, वार्ड 32 से शकुंतला व वार्ड 38 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ शामिल हैं। अब 328 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

जफराबाद नगर पंचायत के सदस्य पद के लिए भरे गए पर्चो में से किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया। सभी 42 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मछलीशहर नगर पंचायत के सदस्य पद पर भरे गए 85 पर्चो में से वार्ड आठ से सायराबानो व वार्ड 13 से सरिता देवी ने वापस लिया। अब चुनाव मैदान में 83 प्रत्याशी हैं। मुंगराबादशाहपुर नगर पलिका के सदस्य पद के लिए 95 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था जिसमें वार्ड तीन से कृष्ण कुमार,वार्ड 15 से जयदेवी, वार्ड 18 से केशव, वार्ड 20 से अनिल कुमार ने पर्चा वापस लिया है। अब मैदान में 91 प्रत्याशी बचे हैं। केराकत नगर पंचायत के सदस्य पद के लिए 52 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था लेकिन एक प्रत्याशी ने पर्चा वापस ले लिया। जिससे अब 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पर्चा वापस लेने वालों में शेखजादा द्वित्तीय से अजीत यादव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मडियाहूं नगर पंचायत कुल 91 प्रत्याशियों मैदान में थे जिसमें से दो प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया है। अब 89 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पर्चा वापस लेने वालों में वार्ड तीन से निर्दल प्रत्याशी सकीना बानो व वार्ड सात से अजय कुमार शामिल हैं। शाहगंज नगर पालिका परिषद सभासद पद के लिए 158 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था जिसमें से 11 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। इस दौरान 147 प्रत्याशी मैदान में हैं। पर्चा वापस लेने वालों में वार्ड तीन से मोहम्मद तारिक, वार्ड सात से निर्मला देवी, वार्ड नौ से दयाशंकर, वार्ड 10 से राम दुलारी, वार्ड 11 से खुशनवीं, वार्ड 15 से रूबी परवीन, वार्ड 16 से आशा देवी, वार्ड 18 से जितेंद्र, वार्ड 21 से शशिकला व शांति हैं। खेतासराय नगर पंचायत के सदस्य पद पर 83 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। सिर्फ आठ प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। इस दौरान 75 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पर्चा वापस लेने वालों में वार्ड नंबर एक से इंदू भारती, वार्ड पांच से सुचिता, वार्ड चार से रामबाबू पांडेय व गायत्री, वार्ड 11 से राबिया खातून व शबनम अब्बासी, वार्ड 12 से शाहजहां बेगम व फरजाना शामिल हैं। बदलापुर नगर पंचायत के सदस्य पद पर 153 पर्चा दाखिल किया गया था। 18 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है । अब 135 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed