फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अध्यक्ष के एक और सभासद के सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन

अध्यक्ष के एक और सभासद के सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 07 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष के एक और सभासद के सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन
कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान प्रत्याशी का प्रपत्र जांच करते अधिकारी
जौनपुर। निकाय चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन सोमवार को बदलापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनुपम ने नामांकन किया जबकि विभिन्न नगर पालिका और नगर पंचायतों के सभासद के लिए सात लोगों ने नामांकन किया। अन्य किसी नगर पंचायत या नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं हुआ। जिले की तीन नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 28 और सभासद के लिए 285 पर्चे खरीदे गए। नामांकन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर से अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को एक भी नामंाकन नहीं हुआ वहीं सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर चार से प्रवीण, वार्ड नंबर आठ से अनारा पत्नी गुलाब, वार्ड नंबर नौ से सुरेश सोनकर वार्ड नंबर 18 से नमिता पत्नी मुकेश और वार्ड नंबर 39 से असर्फी पत्नी सलीम ने नामांकन दाखिल किया है। यहां से अध्यक्ष पद के लिए 10 पर्चे व सभासद पद के लिए 126 पर्चा खरीदा गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए शाहीन पत्नी सलीम, किरन श्रीवास्तव पत्नी राकेश, हेमा श्रीवास्तव पत्नी अजय कुमार, मंजू पत्नी विमल सेठ ने पर्चा खरीदा।
विज्ञापन

जफराबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए एक भी नामंाकन नहीं हुआ लेकिन अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य पद के लिए 13 पर्चे खरीदे गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए त्रिभुवन व सैय्यद शरीफ आबिद रिजवी ने पर्चा खरीदा। बदलापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए अनुपम और सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 10 से जीतेंद्र ने पर्चा दाखिल किया जबकि अध्यक्ष पद के लिए चार व सदस्य पद के लिए 19 नामांकन पत्र खरीदे गए। मछलीशहर नगर पंचायत के लिए एक भी पर्चा जमा नहीं किया गया। जिसमें सदस्य पद के लिए 40 और अध्यक्ष पद का एक पर्चा खरीदा गया। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सदस्य पदके लिए एक भी नामंाकन नहीं हुआ। वहीं मात्र सदस्य पद के लिए तीन पर्चा खरीदा है। शाहगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सदस्य पद के एक भी नामंाकन नहीं हुआ लेकिन अध्यक्ष पद के लिए चार पर्चा व सदस्य पद के लिए 21 पर्चे खरीदे गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए सलमा खातून पत्नी सगीर अहमद और ऊषा सिंह पत्नी जितेंद्र सिंह निवासी पुराना चौक ने एक-एक पर्चा खरीदा। वहीं संगीता जायसवाल पत्नी राजेश जायसवाल ने दो पर्चा खरीदा। खेतासराय नगर पंचायत में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ। वहीं अध्यक्ष पदके लिए एक पर्चा व सदस्य पद के लिए 20 पर्चा खरीदा गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार पुत्र रामजीत ने एक पर्चा खरीदा है। केराकत नगर पंचायत में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए एक भी नामंाकन नहीं हुआ। जबकि अध्यक्ष के लिए एक व सदस्य के लिए आठ पर्चा खरीदा गया। जिसमें अध्यक्ष के लिए वकील अंसारी ने एक पर्चा खरीदा। मडिय़ाहूं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ। जबकि सदस्य पद के लिए एक नामांकन हुआ। जिसमें सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या पांच से विनोद कुमार ने नामांकन किया जबकि अध्यक्ष पद के लिए पांच व सभासद पद के लिए 35 पर्चे खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए नामांकन के तीसरे दिन भी नामांकन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जहां नामांकन हुआ वहां नामांकन कक्ष में सिर्फ प्रत्याशी औैर उनके प्रस्तावक को अंदर जाने दिया गया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिला मजिस्ट्रेट आरपी मिश्र ने बताया कि सभी नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. अनिल कुमार पांडेय, एडीएम आरपी मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रभूषण वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में चक्रमण किया।

केराकत नगर पंचायत में सोमवार को सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर शेखजादा प्रथम से नामांकन करने गए अजीत कुमार यादव को उस समय मायूस वापस लौटना पड़ा, जब एआरओ ने मतदाता सूची प्रमाणित हुआ नहीं पाया। इसके बाद एआरओ ने उनको मतदाता सूची प्रमाणित कराकर तब पर्चा जमा करने को कहा। इस संबंध में एआरओ रामनिवास सिंह ने बताया कि जांच में उक्त प्रत्याशी की ओर से नामांकन पत्र के साथ जो अपने वोटर होने का सबूत देने के लिए मतदाता सूची लगाया था। वह प्रमाणित नहीं था। जिससे प्रमाणित मतदाता सूची लाने का सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed