{"_id":"59f0e2314f1c1b8d698b7b35","slug":"150895884717-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी को लेकर विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी को लेकर विरोध प्रदर्शन
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जीएसटी में व्याप्त कमियों के विरोध में टैक्सेशन बार एसोसिएशन ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संरक्षक प्यारे लाल गुप्ता ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर असुविधाओं का अंबार है। वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समाधान योजना से लेकर मासिक रिटर्न के प्रारूपों का समय के अंदर निस्तारण कर पाना संभव नहीं है क्योंकि पोर्टल ही समय-समय पर नहीं चलता। संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विरोध एवं कार्य बहिष्कार कर राष्ट्रपति एवं प्रमुख सचिव जीएसटी के माध्यम से प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। पूर्व अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, हरेंद्र बहादुर सिंह, दिवाकर सिंह, श्रीपति यादव, राज बहादुर यादव, विनोद गुप्ता ने भी संबोधित किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही तो हम अधिवक्ता संघ समर्थन करते हुए रिटर्न एवं टैक्स दोनों जमा करना बंद कर देंगे। जिला उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह एवं सचिव घनश्याम साहू ने कहा कि व्यापार मण्डल सदैव अधिवक्ता के साथ रहेगा। इस मौके पर प्रमोद मौर्य, सैफुल इस्लाम, अमित गुप्ता, दिलीप उपाध्याय, रवि यादव, अजय मौर्य, रविशंकर गुप्ता, रत्नेश सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सचिव डा. दिवाकर गुप्ता ने किया।
विज्ञापन