फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP MLA Dr. Ragini Sonkar appears in court, warrant canceled

Jaunpur News: सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर न्यायालय में हाजिर, वारंट निरस्त

Tue, 20 Oct 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
SP MLA Dr. Ragini Sonkar appears in court, warrant canceled
जौनपुर। मछलीशहर में विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता और कोविड-19 की गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर और कैलाश सोनकर हाजिर हुए। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर वारंट निरस्त कराया। शनिवार को उनके खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश अनुज कुमार जौहर ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। मछलीशहर थाने में डॉ. रागिनी सोनकर, सरवर राईन, मोहम्मद मुस्ताक, राजेश यादव, कैलाश सोनकर व सौ से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ 17 फरवरी 2022 को मछलीशहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तहरीर के अनुसार एसआई सकलदीप सिंह हमराहियों के साथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था में मछलीशहर कस्बे में मौजूद थे। आरोप है कि डॉ. रागिनी सोनकर समर्थकों के साथ कई वाहनों से चुंगी चौराहा सब्जी मंडी तिराहा होते हुए पार्टी का झंडा लहराते हुए आमजन का आवागमन अवरुद्ध किया था। मामले में गवाहों के बयान दर्ज हुए। कोर्ट ने सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

मामले में आरोपी मुस्ताक व सरवर ही सिर्फ उपस्थित थे। डॉ. रागिनी सोनकर ने प्रार्थना पत्र दिया था कि वह विधानसभा की बैठक के लिए लखनऊ चली गईं थीं। इस कारण कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed