{"_id":"59e7a3f44f1c1bd9798b7438","slug":"15083530824-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीया लेकर मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीया लेकर मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर।
वेतन वृद्घि करने आदि मांगों को लेकर आल इंडिया आशा बहू एसोसिएशन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में मिट्टी का दीया के साथ धरना प्रदर्शन की। इस दौरान मांगों का पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही एक नवंबर से आंदोलन करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष निर्मला शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था कि दीपावली पर्व के अवसर पर सम्मानजनक वेतन दिया जाएगा लेकिन अभी तक आश्वासन कोरा कागज साबित हो रहा है। जिससे आज हमलोगों के पास दीपावली पर्व मनाने के लिए कुछ भी नहीं है। जबकि दिल्ली सहित कई प्रदेश की आशाओं को सम्मानजनक वेतन दिया जा रहा है। जिलामंत्री शशि शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा आशा बहुओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसे हमलोग कभी बर्दास्त नहीं करेंगे। सरकार को हम लोगों को सम्मान वेतन देना ही होगा। ऐसा नहीं होने पर हम लोग एक नवंबर से हड़ताल करेंगे। धरने में वरिष्ठ मंत्री रुपम सिंह, अर्चना त्रिगुनाइट, दुर्गावती देवी, मुन्नी वर्मा, रेखा देवी, रविता, लिलावती देवी, किरन देवी आदि उपस्थित रहे।