{"_id":"59e7a3f24f1c1bcf538b814b","slug":"150835308111-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के चलते बाजार में दिन भर रही चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के चलते बाजार में दिन भर रही चहल-पहल
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर।
दीपावली का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा। त्योहार के चलने बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की बाजारों में दिन भर भीड़ रही। जरूरी सामानों की खरीदारी में लोग जुटे रहे। घरों की साफ सफाई के बाद झालरों से सजा दिए गए हैं। लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां घरों में स्थापित करने के लिए एक दिन पहले ही खरीद ली गई।
बाजारों में लाई, गट्टी के अलावा चीनी के बने खिलौनों की भरमार है। बुधवार को लोग लक्ष्मी पूजा के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी करने में जुटे रहे। एक दिन पहले ही घरों पर झालर लगा दिए गए हैं। व्यापरियों ने भी दुकानों की साफ सफाई कर पूजा की तैयारी पूरी कर ली है। दीपावली को देखते हुए माला फूल की खूब बिक्री हुई। बाजार में 30 से 35 रूपये में माला की बिक्री हुई। मिठाई की खरीदारी के लिए दुकानों पर सुबह से भीड़ देखी गई। शहर के पालिटेक्नि चौराहा, ओलंदगंज, कोतवाली, मछलीशहर पड़ाव, बदलापुर पड़ाव, कचहरी रोड़, लाइन बाजार, नईगंज आदि स्थानों पर लाई और गट्टी की दुकानें सजी है। मिटटी के दियों की जमकर खरीदारी हुई। त्योहार के चलते दिन भर शहर में जाम की स्थिति रही। भीड़ को देखते हुए शहर में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। इसके बाद भी जाम की स्थि ति रही। ओलंदगंज इलाके में तो सुबह से देर रात तक खरीदारी के लिए भीड़ रही। जाम के चलते लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। त्योहार के चलते कुछ लोग सुबह घरों की सफाई करने के बाद मंदिरों में पहुंच कर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।
महंगे दामों पर बिके फूल और माला
जौनपुर। शहर के वाजिदपुर तिराहा स्थित जय मां दुर्गे फूल मंडी में माला और फूल की जमकर बिक्री हुई। 108 पंखुड़ी वाले गुलाब को विशेष आर्डर देकर मंगाया गया है। दीपावली के दिन इसकी काफी मांग रहती है। मां लक्ष्मी, सरस्वती, भगवान ब्रह्रमा, विष्णु के पूजन के फूल की मांग अधिक रहती है। आढतियां पप्पी माली ने बताया कि इस सूखा पड़ने के कारण फूल की पैदावार प्रभावित रही। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल फूल महंगे दामों पर बिक रहे हैं। प्रति माला 30 से 35 रुपये के हिसाब से किया।