फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित

तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित

Tue, 17 Oct 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित
सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए हैं। मालवीय स्टेडियम इलाहाबाद में 9 से13 अक्तूबर तक आयोजित 63 वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज के जूनियर बालक में रुद्र नारायण पांडेय ने चक्र प्रक्षेप में स्वर्ण पदक और गोला प्रक्षेप में रजत पदक अर्जित किया। इसी वर्ग के किशन यादव ने त्रिकूद में स्वर्ण, गोलाफेंक में कांस्य पदक प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में पवन दीप यादव 800 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। इन तीनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसी विद्यालय की दीपा गौतम जूनियर बालिका वर्ग में लंबी कूद और त्रिकूद में स्वर्ण पदक प्राप्त किया लेकिन इनका चयन नहीं हुआ जबकि पवन दीप ने रजत पदक जीता जिसका चयन किया गया। खेल प्रशिक्षक मेजर दिलीप सिंह ने बताया कि दीपा मानक नहीं पूरा कर सकी। विद्यालय के प्रबंधक कुंवर जय सिंह, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, संजय सिंह, दयाशंकर दुबे, कुंवर मृगेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed