फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तहसील से पत्रावली गायब होने से हड़कम्प

तहसील से पत्रावली गायब होने से हड़कम्प

Fri, 13 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
तहसील से पत्रावली गायब होने से हड़कम्प
घनश्यामपुर। बदलापुर तहसील से चरियाही गांव की कृषि और हरियाली आवंटन से संबंधित पत्रावली गायब हो गया। इस मामले में एसडीएम डा. एसके पांडेय के निर्देश पर उनके स्टेनो दिलीप कुमार सरोज के नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह, संग्रह अनुसेवक दीपक कुमार श्रीवास्तव , संग्रह अनुसेवक दिनेश चंद्र मौर्य समेत दो अन्य तहसील कर्मी भोला और विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में स्टेनो दिलीप कुमार सरोज ने आरोप लगाया है कि छह अक्तूबर को रजिस्ट्रार कानून-गो अमरनाथ पाल ने आवास आवंटन से जुड़ी ग्राम लमहन, रजनीपुर , केवटलीकला ,बासूपुर , रामनगर उपधान , बदलापुरखुर्द ,देनुआ की सात, वृक्षारोपण से जुड़ी ग्राम चरियाही , बहोरिकपुर , जनौर , आनापुर , अंगराह, बहाउद्दीनपुर , बगौझर , सरायहरखू व राजपुर रुखार की नौ पत्रावलियां और कृषि आवंटन की एक पत्रावली चरियाही गांव की प्राप्त कराई गई थी। इन सत्रह पत्रावलियों में से एक पत्रावली ग्राम सभा चरियाही की कृषि आवंटन व एक पत्रावली वृक्षारोपण आवंटन की थी। ग्राम प्रधान चरियाही चमेला देवी ने इस पत्रावली के बारे में गलत ढंग से आवंटन की शिकायत की थी। इस शिकायत की रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी वित्त को जानी थी। नतीजतन एसडीएम बदलापुर ने ग्रामसभा चरियाही की कृषि व हरियाली पट्टा के संबंध में जांच रिपोर्ट टाइप कराई थी। स्टेनो का आरोप है कि अपने पैड में आवंटन संबंधित सत्रह पत्रावलियों बांध कर कार्यालय में रख दिया। रविवार व सोमवार को वह छुट्टी पर थे। इसी बीच पटल से चरियाही गांव से संबंधित पत्रावली किसी ने गायब कर दी। उनका कहना है कि उनके पटल की चाभी संग्रह अनुसेवक दिनेश चंद्र मौर्य तथा एक चाभी दीपक श्रीवास्तव संग्रह अनुसेवक के पास रहती है। स्टेनो की तहरीर पर बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्र पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed