फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अब बोलेरो से पहुंचकर टीम रोकेगी खुले में शौच करने से

अब बोलेरो से पहुंचकर टीम रोकेगी खुले में शौच करने से

Mon, 09 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अब बोलेरो से पहुंचकर टीम रोकेगी खुले में शौच करने से
जौनपुर। गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) बनाने के लिए गठित की गई टीम को अब साधन संपन्न बनाया जाएगा ताकि वे लोगों को जागरूक कर स्वच्छ भारत मिशन को साकार कर सकें। इसके लिए प्रत्येक ब्लाक में गठित की गई टीम को सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) मद से एक-एक बोलेरो उपलब्ध कराया जाएगा। अब टीम वाहन से सुबह और शाम गांवों में जाकर लोगों जागरूक करेगी। एडीओ पंचायत को ब्लाकों से वाहन संबद्ध करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने और शौचालय बनवाने के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए ब्लाक स्तर पर गठित टीम को साधन मुहैया नहीं कराए जाने से दिक्कत होती थी। उन्होेंने गांवों में जाने में परेशानी होती थी। अब ब्लाक स्तर पर टीम को बोलेरो मुहैया कराई जाएगी। सरकार ने सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) मद से प्रत्येक ब्लाक पर एक बोलेरो उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है जो 11 से 31 मार्च तक ब्लाकों पर रहेगी। इस वाहन से टीम सुबह शाम गांवों में जाएगी और लोगों को खुले में शौच नहीं करने के लिए जागरूक करेगी। जिला पंचायत राज विभाग ने सभी एडीओ पंचायत को अपने स्तर एक बोलेरो अटैच करने का निर्देश दिया है। इसका सारा खर्च आईईसी मद से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार ने हर ब्लाक पर एक-एक बोलेरो की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है ताकि ब्लाक स्तर पर गठित टीम सुबह व शाम को गांव-गांव जाकर लोगों को गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने और शौचालय बनवाने के लिए जागरूक कर कर सके। वाहन की व्यवस्था आईईसी मद से की जाएगी। सभी एडीओ पंचायत को ब्लाकों से बोलेरो संबद्ध करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed