{"_id":"59da6c934f1c1b60678b4ba3","slug":"15074869248-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत मिलाप में दिखता है सौहार्द व भाई चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत मिलाप में दिखता है सौहार्द व भाई चारा
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत। भरत मिलाप कार्यक्रम प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम से सामाजिक समरसता बढ़ी है। ये बातें मुख्य अतिथि केराकत एसडीएम जगदंबा सिंह ने शनिवार की रात केराकत रामलीला मंच की ओर से आयोजित भरत मिलाप कार्यक्रम में कहीं।
रामलीला मंच पर एसडीएम जगदंबा सिंह, सीओ, तहसीलदार चंद्र शेखर यादव, कोतवाल प्रशांत कुमार ने भरत मिलाप कार्यक्रम की शुरुआत की। भरत मिलाप कार्यक्रम में लाग व झांकियां भी शामिल थी। प्रभु राम केे रथ के साथ कई लांग व झांकियां आकर्षक ढंग से सजाई गई थीं। नगर के तिराहा, नया चौराहा, कन्या पाठशाला होते हुये केराकत रामलीला स्टेज पर पहुंचा जहां प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का मिलन हुआ। इस दौरान जयकारे लगने लगे। वाराणसी के युवराज युद्ध को प्रथम, अर्जुन रथ को द्वितीय, रक्षक बध झांकी को तीसरा पुरस्कार मिला। वाराणसी के नक्कटैया को चौथा, दुर्गाजी संहार को पाचवां और शिवपूजा को छठवां पुरस्कार दिया गया। अध्यक्षता सुभाष चंद साहू व संचालन वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष विजय गुप्ता, लाल बहादुर यादव ने संबोधित किया। इस मौके पर संतोष साहू, राजीव साहू, उपदेश कमलापुरी, धनंजय सोनी, दीपक सेठ, दिनेश जायसवाल, योगेश सैनी, पिंटू जायसवाल, मनोज कुमार मन्नू, साहब लाल साहू, जितेश साहू आदि मौजूद रहे।