फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Sun, 08 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
जौनपुर। वेतन बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को 20वें दिन भी कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर सभा की ।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए मनोरमा सिंह अध्यक्ष जलालपुर ने सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति का विरोध किया। 10 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाली रैली में सभी से भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

सभा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिसद के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, ई. जीएन दूबे ,संरक्षक सीबी सिंह, उपाध्यक्ष ई बेचन मिश्र, जिला मंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने संबोधित किया तथा 15 सूत्रीय मांगो का समर्थन करते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने की अपील प्रदेश सरकार से किया। पूरे प्रदेश में आगंनबाडी़ कर्मचारी संघ के समर्थन में कर्मचारी आंदोलन करने की चेतावनी दिया। इसके साथ ही अपनी मांगो को पूरी कराने के लिए भारी संख्या में लखनऊ पहुचने की अपील कार्यकत्रियों से किया। सभा में जिलाध्यक्ष सरिता सिंह के निर्देश पर विकास खंड बक्शा में गीता गौतम को ब्लाक अध्यक्ष पद पर नामित किया गया। सभा को अर्चना सिंह, जिलामंत्री मिनाक्षी शुक्ला, माधुरी सोनिया, रेखा सिंह, रेखा राय, कुसुम सिंह बरसठी, मीना यादव, रीता श्रीवास्तव, सीता यादव, ज्योति गौड़, नरमा यादव, सुजाता, शान्ति सिंह, मीरा सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन बदलापुर की अध्यक्ष छाया यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed