फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जंघई फीडर का घेराव कर एसएसओ को सौपा मांग पत्र

जंघई फीडर का घेराव कर एसएसओ को सौपा मांग पत्र

Tue, 19 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
जंघई फीडर का घेराव कर एसएसओ को सौपा मांग पत्र
मीरगंज। बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर नाराज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं और भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने सोमवार को जंघई फीडर का घेराव किया। इस दौरान शेड्यूल के मुताबिक बिजली देने और लो-वोल्टेज आदि समस्या को दूर करने की मांग की। साथ ही डीएम एवं अधिशासी अभियंता को संबोधित मांग पत्र एसएसओ को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने आरोप लगाया की सुखे की मार झेल रहे किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही है। 18 घंटे बिजली देने की घोषणा के बाद भी दो तीन घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे किसान परेशान है। बिजली के खम्भे व तार जर्जर है। जिससे आये दिन फाल्ट होता रहता है। जिससे सप्लाई कई दिनों तक बाधित रहती है। ट्रांसफार्मर की छमता नहीं बढ़ाई जा रही है। लो वोल्टेज के कारण फसलों की सिंचाई आदि कार्य नहीं हो पा रहा है। नहरों में शेड्युल के हिसाब से पानी नहीं दिया जा रहा है। जिससे माईनरों के टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदेव मौर्या व संचालन कृष्ण नारायण ने किया। घेराव करने वालों में भाकपा के जिलामंत्री कल्पनाथ गुप्ता,किसान युनियन जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव, राजदेव मौर्य, लालजी यादव, चक्रपाणि पांडेय, सुभाष गौतम, जगन्नाथ शास्त्री, सुभाषचन्द्र पटेल, विजय राजभर व अशोक मौर्या उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed