{"_id":"59bc27694f1c1bae688b4ce3","slug":"15055031095-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने शुक्रवार को नौ बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। जिसमें ‘‘ मै शपथ लेता हूं कि मैं स्वद्यच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा‘‘का शपथ लिया गया। इसके बाद जिला पंचायत सभागार के सामने जिलाधिकारी ,सीडीओ आलोक कुमार , सीआरओ रामआसरे सिंह ,सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रभुषण वर्मा , डीडीओ दयाराम आदि अधिकारियों के साथ झाड़ु लगाकर सफाई अभियान का शुरूआत किया। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में 210 अभिनव विद्यालय के प्राध्यापकों को शिक्षा की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की शपथ दिलायी गई।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि इन विद्यालयों में बच्चों की नालेज मैपिगं की आनलाइन व्यवस्था की गई है। 26 जनवरी को इन्हीं अध्यापाको में से अच्छे कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने इन विद्यालयों में मेरा विद्यालय मेरा गौरव व मेरा गांव मेरा गौरव को विद्यालयों में लिखवाने, विद्यालयों से पढे़ हुए अच्छे पदों पर कार्य करने वाले व्यक्तियों की फोटो भी लगवाने का निर्देश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने शिक्षा की गुणवत्ता के बारें मे विस्तार से जानकारी दिया। चलचित्र के माध्यम से शिक्षा एवं स्वच्छता की जानकारी दी गई।