फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शीघ्र सीसी कैमरे से लैस होगा जंघई स्टेशन

शीघ्र सीसी कैमरे से लैस होगा जंघई स्टेशन

Sat, 16 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
शीघ्र सीसी कैमरे से लैस होगा जंघई स्टेशन
मीरगंज। जंघई जक्शन रेलवे स्टेशन जल्द ही सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। इसे लगाने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जुलाई में लखनऊ मंडल से प्रपोजल मंगाया गया था। इसको डीआरएम ने हरी झंडी प्रदान कर दी है। इस स्टेशन पर कुल नौ सीसी कैमरे अक्तूबर में लगाए जाएंगे। कैमरे की मानीटरिंग आरपीएफ जंघई की टीम करेगी।
विज्ञापन

वाराणसी, प्रतापगढ़ व जौनपुर इलाहाबाद रेल रूट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन जनपद केे बड़े स्टेशन में शुमार है। ए श्रेणी प्राप्त स्टेशन की वार्षिक आय लगभग बीस करोड़ है। अभी भी इस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा है लेकिन रेलवे यात्री सुविधाओं की मुकम्मल व्यवस्था कराने में जुटा है। इस दौरान स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए डेढ़ करोड़ का बजट भी पास किया है। इसके अलावा टिकट निकालने की मशीन और वाईफाई व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्णय लिया गया है। कैमरा लगाने के लिए जुलाई में जंघई रेलवे प्रशासन ने सीसी कैमरे का प्रपोजल लखनऊ मंडल को भेजा था। इसमें स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ, जीआरपी व एसएनटी विभाग के अधिकारियों के हस्ताक्षर भी हुऐ थे। इस प्रपोजल को लखनऊ मंडल ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत जंघई स्टेशन पर नौ सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कार्य अक्तूबर में किया जाएगा। कैमरे स्टेशन के मेन गेट, पीआरएस, प्लेटफार्म, ओवरब्रिज, वेटिंग हाल, प्लेटफार्म दो व तीन पर लगाए जाएंगे। इसके लिए एक मानीटर कक्ष भी बनाया जाएगा जिसमें आरपीएफकर्मी प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

कोट:
सीसी कैमरे लगाने की मंजूरी मिल गई है। कैमरे लगने से स्टेशन की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इससे टिकट की दलाली करने वालों पर भी लगाम लगेगा।-रोहताश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर, जंघई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed