{"_id":"59bc26664f1c1b1e688b4c62","slug":"15055028501557-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन व्यवस्था से नहीं जुड़ पाए हैं 557 राजस्व गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन व्यवस्था से नहीं जुड़ पाए हैं 557 राजस्व गांव
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के 557 राजस्व गांव अभी भी बदहाल सड़कों के कारण परिवहन सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। यहां की सड़कें अत्यंत संकरी और बदहाल हैं। इन सड़कों पर बड़े वाहन चलने लायक नहीं हैं। इसीलिए यहां के लोग परिवहन सेवा का लाभ लेने से वंचित हैं। लोगों को अभी भी अपने साधन व अन्य साधनों के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग की ओर से पत्र भेजकर शासन को जानकारी दे दी गई है।
ग्रामीण इलाके के लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, लोग आसानी से यात्रा कर सके। इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के ऐसे राजस्व गांवों को परिवहन व्यवस्था से जोड़ने का निर्देश दिया है, जो अभी तक परिवहन सेवा से वंचित हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के जौनपुर डिपो के रोडवेज प्रशासन ने राजस्व गांवों को जोड़ने का कार्य प्रारंभ किया गया। परिवहन व्यवस्था से राजस्व गांवों के जोड़ने का आंकड़ा देखा जाए, तो जिले में 3394 राजस्व गांव हैं। इनमें से अब तक 2837 राजस्व गांवों को परिवहन व्यवस्था से जोड़ा जा सका है। इन गांवों से होकर रोडवेज की बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन 557 राजस्व गांवों को अभी परिवहन सेवा से नहीं जोड़ा जा सका है। विभाग इन राजस्व गांवों की सड़कें संकरी होने का रोना रो रहा है। इससे इन राजस्व गांवों की सड़कों पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
कोट:
557 राजस्व गांवों में सड़कें संकरी हैं। इसके चलते ऐसे गांवों को परिवहन व्यवस्था से नहीं जोड़ा जा सका है। इसकी सूचना शासन को भेज दी गई है। शासन से जैसा निर्देश आएगा, वैसा कार्य किया जाएगा।-केशरीनंदन चौधरी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक