{"_id":"59b048f04f1c1be47f8b4797","slug":"15047252485-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी शिक्षा के लिए छात्रों में प्रतिस्पर्धा जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी शिक्षा के लिए छात्रों में प्रतिस्पर्धा जरूरी
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुजानगंज (जौनपुर)।संस्कारवान शिक्षा किसी भी समाज को नई दिशा देने के लिए आवश्यक होती है। छात्रों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा जरूरी है।
ये बातें सरोज विद्याशंकर महाविद्यालय सुजानगंज में बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान जफराबाद के भाजपा विधायक डॉ हरेन्द्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्वरूप को समाज की आवश्यकताओं पर आधारित होना चाहिए। शिक्षा और समाज में गहरा संबंध है। शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी है। आज समाज के बदलते परिदृश्य व वैश्वीकरण के संदर्भ में शिक्षा के स्वरूप में परिवर्तन समय की मांग है। परंतु संस्कारवान शिक्षा पर बल देने की आवश्यकता है। संस्कारी व्यक्ति विकास का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसके पूर्व श्री सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। वर्ष 2017 की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले दस छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित किया।प्रबंधक पंडित विद्याशंकर तिवारी ने आभार व्यक्त किया। संचालन प्रदीप पांडेय तथा अध्यक्षता रामशंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर बृजेश सिंह, आलोक तिवारी, राजेश्वरी सिंह , राहुल तिवारी आदि मौजूद थे ।