फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार की मौत, चार घायल

सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार की मौत, चार घायल

Wed, 06 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार की मौत, चार घायल

विज्ञापन
जौनपुर। घनश्यामपुर बाजार में मंगलवार की दोपहर बोलेरो से टकराकर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। इसके अलावा सतहरिया में हुई दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घनश्यामपुर क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी तौफीक (27) अपने चचेरे भाई जमील (14) पुत्र बाकर अली के साथ शाहगंज से एक बकरी लेकर मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे बाइक से वापस घर आ रहा था। घनश्यामपुर बाजार के पास बोलेरो की चपेट में आकर दोनों सड़क पर गिर पड़े । इस दौरान वह पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। ट्रैक्टर से दबकर तौफीक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा जमील गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बोलेरो और ट्रैक्टर समेत दोनों चालक हादसे के बाद फरार हो गए। उधर, सतहरिया के पास दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। ऊंचडीह पवांरा निवासी संतलाल (50), अंबरीश यादव (30), बाइक से मुंगराबादशाहपुर की तरफ़ आ रहे थे जबकि दूसरी बाइक से उदित (25) निवासी चितांव थाना पवांरा विपरीत दिशा में जा रहे थे। सतहरिया के पास दोनों की सीधी टक्कर हो गई। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed