फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मांगों का लेकर रैली निकाल किया प्रदर्शन

मांगों का लेकर रैली निकाल किया प्रदर्शन

Wed, 06 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
मांगों का लेकर रैली निकाल किया प्रदर्शन
अपनी मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन
जौनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जागरुकता रैली निकाली। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।
विज्ञापन

जिलासध्यक्ष डीप्ी शुक्ला ने कहा कि रोजगार सेवक अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए हर रास्ता अख्तियार करेगा। अब वह चुप नहीं बैंठेगा। ब्लाक स्तर से लेकर लखनु तक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 सितंबर को सभी रोजगार सेवक लखनऊ के कूच करेंगे। जिला संचालन समिति के सदस्य डा.श्यामशंकर मिश्रा ने कहा कि आंदोलन प्रदेश व्यापी स्तर पर होगा। रोजगार सेवकों की मांगों को लेकर 12 सितंबर को लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारीका दर्जा देने, पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगाने, पंचायत सहायकों के पद का कार्य ग्राम रोजगार सेवकों से लेने, नगर निकायों में शामिल हो चुके ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवकों को दूसरे ग्राम पंचायतों में शामिल करने आदि की मांग की जा रही है। जिसको पूरा कराने के लिए यह आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में सैयुयद हसन अब्बास, निशानाथ, ज्ञानप्रकाश सिंह, जयप्रकाश शुक्ला, विवेक उपाध्याय, पुष्पा, अरुण कुमार यादव, रोहित मिश्र, ओमप्रकाश पटेल, विनय कुमार सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed