फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के आदर्शो से लें प्रेरणा

सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के आदर्शो से लें प्रेरणा

Wed, 06 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के आदर्शो से लें प्रेरणा
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

जौनपुर। शिक्षक दिवस पर मंगलवार को जिले के विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व राष्ट्रपति शिक्षाविद् सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। उनके जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। डॉ. राधाकृष्णन की जयंती कई स्थानों पर केक काटकर मनाई गई वहीं शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने गुरुजनों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण का उन्हें नमन किया। इस दौरान सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डॉ. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्श हमें आज भी प्रेरणा देते हैं। विद्यार्थियों के बिना शिक्षक का कोई अस्तित्व नहीं है। इस मौके पर डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अवध विहारी सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. एसपी तिवारी, डॉ.आशुतोष सिंह, डॉ कार्तिकेय शुक्ला, विनय वर्मा, ऋषि श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में प्रधानाध्यापक लल्लन उपाध्याय ने विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक, शिक्षक व बच्चों के साथ केक काटकर डा. राधाकृष्णन की जयंती मनाई। मां शारदा बालिका कॉलेज खानापट्टी, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय हकारीपुर, आरएन टैगोर सीनियर सेकेंड्री, टीडी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। सेंट जाेंस स्कूल सिद्दीकपुर में फादर अजय कुमार सिंह की देखरेख में शिक्षक दिवस मना। नौजवान छात्र संगठन की ओर से शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्रों ने राज कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य डॉ. विष्णुचंद त्रिपाठी को पुष्पगुच्छ भेंटकर आशीर्वाद लिया। बीआरपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ, सुभाष सिंह की अध्यक्षता में केट काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने राधाकृष्णन के जीवन से सीख लेने की अपील की। सिंगरामऊ क्षेत्र के राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर स्टेट बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक आलोक कुमार पांडेय ने वाटर कूलर आरओ लगवाया। प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सिंह ने बच्चों को राधाकृष्णन के जीवन से सीख लेने की अपील की। देहात क्षेत्र के स्कूल, कालेजों में भी मंगलवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। कई स्कूलों में केक काटकर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व बताया गया। धर्मापुर क्षेत्र के केएल के पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने केक काटकर राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। प्रबंधक डॉ दिनेश तिवारी ने स्कूल के शिक्षक कुमुड़ेश्वर नाथ तिवारी एवं अल्लाउद्दीन और प्रिंसिपल आरपी सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बाबा गणेश दत्त महाविद्यालय रत्तीपुर, जेके शिक्षण संस्थान गजना, मां कलावती इंटर कॉलेज सेवईं नाला, शाश्वत इंटर कालेज कमरुद्दीनपुर में शिक्षक दिवस मनाया गया। इसी तरह से मीरगंज शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतहरिया : मुंगराबादशाहपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सटवां में शिक्षक संघ की ओर से शिक्षक दिवस पर गोष्ठी हुई। बीएसए डा. राजेन्द्र सिंह ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन के पदचिह्नों पर चलने से अच्छे समाज की संरचना होगी। बक्शा: रामकिशोर स्मृति बालिका इंटर कॉलेज बेलापार में प्रधानाचार्य आद्या यादव एवं प्रबंधक महेंद्र कुमार यादव ने केक काटकर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई। राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल नौपेड़वा में प्रधानाचार्य रमाकान्त तिवारी ने केक काट कार्यक्रम की शुरुआत की। भोलानगर डिग्री कॉलेज पर प्राचार्य डॉ. शेषमणि त्रिपाठी के नेतृत्व शिक्षक दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। श्री नारायण सिन्हा इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल देवेंद्र नाथ पांडेय ने केक काटा। घनश्यामपुर: सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने अंगवस्त्रम एवं धार्मिक पुस्तकें भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed