फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनियता की ली शपथ

नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनियता की ली शपथ

Tue, 05 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनियता की ली शपथ
जौनपुर । उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को कलेक्ट्रेट के प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, मंत्री आशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मिर्जा नेहाल मेंहदी, संयुक्त मंत्री जवाहरलाल सोनकर, संगठन मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष सदानंद प्रजापति, आडीटर त्रिलोकीनाथ सिंह, क्रीड़ा मंत्री श्रीपाल, प्रवक्ता आशीष श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी यतेंद्र कुमार यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि कर्मचारी समस्याओं के लिए हमेशा दरवाजा खुला रहेगा। कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों का माल्यार्पण कर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीएम वित्त व राजस्व आरपी मिश्र, सीआरओ रामआसरे सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह बब्बू, लेखपाल संघ के अध्यक्ष व मंत्री रामप्रताप सिंह, विद्युत संघ के मंडल अध्यक्ष निखिलेश सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह एसडीएम बदलापुर डा. केएस पांडेय, डिप्टी कलेक्टर विमलेश कुमार दूबे, पूर्व कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ब्रम्हदेव सिंह, प्रशासनिक अधिकारी शौकत अली, राजकुमार यादव, चन्द्रशेखर सिंह, अखिलेश चन्द श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार यादव, यतेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed