फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बकरीद आज, सजदे में झुकेंगे सिर

बकरीद आज, सजदे में झुकेंगे सिर

Sat, 02 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
बकरीद आज, सजदे में झुकेंगे सिर
जौनपुर। बकरीद के दिन शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों में सजदे में सिर झुकाएंगे और अल्लाह की राह में कुर्बानी देंगे। ईदगाहों और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। बकरीद के मद्देनजर शुक्रवार की देर रात तक खरीदारी की जाती है।
विज्ञापन

बकरीद की खरीदारी के चलते शुक्रवार को शहर के उर्दू बाजार, नवाब यूसूफ रोड, कोतवाली, चहारसू, ओलंदगंज, सब्जी मंडी आदि मुस्लिम बहुल इलाकों में स्थित बाजार खरीदारों की भीड़ से गुलजार रहे। महिलाएं, पुरुषों और बच्चों ने जरूरत के सामान खरीदे। खरीददारों की भीड़ के चलते देर शाम तक शहर के उत्तरी इलाके में जाम जैसी स्थिति बनी रही। सेवई आदि की दूकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। नगर के मीरमस्त मोहल्ला समेत अन्य इलाकों में बकरा मंडी में भी देर शाम तक खरीददारों की भीड़ रही। हालांकि कुर्बानी के लिए अधिकतर लोगों ने पहले से ही बकरे की खरीदारी कर ली है। आखिरी दिन पांच हजार से लेकर 35 हजार तक के बकरों की खरीददारी की गई। जौनपुर की बकरा मंडी में जिले के अलावा आजमगढ़. सुल्तानपुर, , शाहगंज आदि इलाकों से भी व्यापारी बकरा लेकर आए थे। बकरीद की नमाज के लिए ईदगाहों व मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गईं। मस्जिदों व ईदगारों में सफाई के साथ चूने का छिड़काव किया गया। नमाज से पहले वजू बनाने के लिए पानी का इंतजाम किया गया है। नगरपालिका प्रशासन की ओर से भी बकरीद पर मुस्लिम बाहुल इलाकों में सफाई के लिए इंतजाम किए गए हैं। कई इलाकों में अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

00
सुरक्षा के लिए छह जोन में बंटा शहर
जौनपुर। बकरीद पर शनिवार को शांति व्यवस्था की जिला प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा के लिहाज से जिले को छह जोन में बाटा गया है। छह जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा 27 मजिस्ट्रेट शांति और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने बताया कि संवेदनशील और विवादित स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। ऐसे स्थानों पर जहां लोग अधिक संख्या में एकत्र होते हैं, वहां पर भी विशेष सतर्कता रहेगी। कुल 27 मजिस्ट्रेट एवं 6 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने मातहतों को निर्देश दिया है कि बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी तीन दिनों तक चलती है। इस त्यौहार पर अधिक जागरूकता एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में बकरीद शांति पूर्वक संपन्न कराएं। उन्होंने थानाध्यक्षों को सूचना तंत्र मजबूत करने का निर्देश दिया है। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
शहर में बदले रास्ते
बकरीद के दिन नमाजियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए शहर में रूट डायवर्ट किया गया है। एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि बकरीद पर शनिवार को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर के अंदर आने वाले मार्गों पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। उन्होंने ने शहर में आने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पालीटेक्निक से कोतवाली मार्ग, बदलापुर पड़ाव से सरायपोख्ता मार्ग, चंद्रा होटल तिराहा से ओलन्दगंज चौराहा मार्ग और नगर कोतवाली से ओलंदगंज मार्ग पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।


00
मस्जिदों में नमाज का समय तय
जौनपुर। बकरीद पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में नमाज अदा करने का समय निर्धारित किया गया है। शहर की शाही ईदगाह में सुबह 8:30 बजे, मदीना मस्जिद में 8:45 बजे, सदर ईमामबाड़ेे में 10 बजे, हुसैनिया नकी फाटक पर 10 बजे और कल्लू ईमामबाड़ा में 9:45 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। मडियाहूं: नगर के ईदगाह और जामा मस्जिद में 7 बजे बजे नमाज अदा कराई जाएगी। शाहगंज: मदरसा बदरुल इस्लाम जामा मस्जिद में साढ़े सात बजे पेश इमाम मौलाना हमजा खान कासिमी नमाज अदा कराएंगे। घासमंडी स्थित अंजुमन मस्जिद में इमाम हाफिज शहाबुद्दीन पौने आठ बजे नमाज अदा कराएंगे। मौलाना हमजा खान कासिमी ने बकरीद को भाईचारा से मनाने और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने की अपील की है। मुंगराबादशाहपुर के अकबरी मस्जिद में सुबह 7 बजे, ईदगाह में सात बजे, जामा मस्जिद में 8 बजे नमाज अदा की जाएगी। यह जानकारी अंजुमन रिफाउल मुस्लिमीन के सदर रेयाज अहमद अंसारी ने दी। खेतासराय: शाही ईदगाह और हलीमी मस्जिद खेता सराय में सात बजे और धर्मापुर के नूरी मस्जिद इटैली में 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed