फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राजकीय मेडिकल कालेज में मजदूरों ने किया प्रदर्शन

राजकीय मेडिकल कालेज में मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में मजदूरों ने किया प्रदर्शन
करंजाकला। सिद्दीकपुर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में काम कर रहे मजदूरों ने पांच महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने पर शुक्रवार की सुबह हंगामा किया। मजदूरों ने कालेज के मेन गेट को बंद कर काम ठप कर दिया। आरोप लगाया कि पांच माह से मजदूरी का भुगतान नहीं होने से वे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। करीब तीन घंटे तक काम ठप रहा। प्रोजेक्ट मैनेजर ने पंद्रह दिन के भीतर मजदूरी का भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर से मजदूरों ने काम शुरू किया।
विज्ञापन

मजदूरी नहीं मिलने को लेकर मेडिकल कालेज में काम कर रहे मजदूरों का गुस्सा फूट गया। सुबह 10 बजे मेन गेट पर पाइप लगाकर गेट को बंद कर दिया। मजदूरों को काम करने से मना कर दिया और कहा कि जब तक मजदूरी नहीं मिलेगी तब तक काम बंद रहेगा। सामान सप्लायर गोरेलाल ओमप्रकाश, प्रदीप, अरुण, राजेश का भी कहना है कि हम लोगों का भी बकाया है। अगर कंपनी पैसा देती है तो मजदूरों के बकाये का भुगतान कर दिया जाएगा। मजदूरों की समस्या से कंपनी को अवगत कराया गया है। पांच माह से मात्र खाने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं जिससे मजदूर परिवार को नहीं भेज पा रहे हैं। यहां सिर्फ काम लिया जा रहा है लेकिन मजदूरी नहीं दी जा रही है। मजदूरी का पचास लाख बकाया है। सूचना मिलने पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी इन्चार्ज घटना स्थल पर पहुंच गए। संबंधित कंपनी के जेई रितेश कुमार ने बताया की प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज चौधरी को मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने ने कहा कि राजकीय निर्माण निगम ने शासन को बजट के लिए पत्र भेज दिया है। बजट आने पर पंद्रह दिन के अंदर बकाया मजदूरी का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed