{"_id":"59a9adc84f1c1b4e738b4d5c","slug":"15042923061315-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिदिन 15 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा गोमती का जल स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिदिन 15 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा गोमती का जल स्तर
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
गोमती का बढ़ा जलस्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। गोमती नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा। पिछले 24 घंटे में नदी के जल स्तर में 15 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है। एक दिन पहले 48 घंटे के भीतर करीब 75 सेंटीमीटर गोमती के जल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई थी। शुक्रवार को नदी का जल स्तर बढने से गोपी घाट और हनुमान घाट की एक और सीढ़ी पानी में डूब गई। हालांकि खतरे के निशान से नदी का जल स्तर अभी काफी नीचे है। फिर भी नदी के जल स्तर में हो तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी से नदी के किनारे रहने वाले लोग सतर्क हो गए हैं।
बिना बारिश के ही अचानक गोमती के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से लोग हैरान हैं। जानकारों का मानना है कि गोमती नदी आगे जाकर गंगानदी में मिलती है। इन दिनों गंगा नदी उफान पर है। जिससे गोमती के पानी का दबाव बढ़ रहा है। इसी वजह से नदी के जल स्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को शाम चार बजे गोमती नदी का जल स्तर शहर के शाही पुल के पास लगे मीटर से 255 सेंटी मीटर दर्ज किया गया था। जबकि अगले दिन शुक्रवार को शाम चार बजे यानी 24 घंटे बाद नदी का जल स्तर 270 सेंटी मीटर तक पहुंच गया। हालांकि खतरे का निशान 960 सेंटीमीटर पर है।