फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अब पेंशनर आनलाइन जमा कर सकेंगे जीवित प्रमाण पत्र

अब पेंशनर आनलाइन जमा कर सकेंगे जीवित प्रमाण पत्र

Wed, 30 Aug 2017 04:57 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
अब पेंशनर आनलाइन जमा कर सकेंगे जीवित प्रमाण पत्र
जौनपुर। पेंशनरों को अब जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार विभाग का चक्कर नहीं काटना होगा। वे आनलाइन अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र जमा करने सकेंगे। बस उन्हें इसके लिए कोषागार में आधार कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश, बैंक पासबुक एवं मोबाइल के साथ उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद वे चाहे जहां से अपना जीवित प्रमाण पत्र आन लाइन दे सकते हैं। वहीं ऐसे पेंशन धारक जो इस प्रक्रिया को नहीं अपना पा रहे हैं। वे पुरानी व्यवस्था के अनुसार अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में लगभग 26 हजार पेंशन धारक हैं, जो कोषागार विभाग से पेंशन प्राप्त करते हैं। पेंशनर साल में एक बार अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र जमा करते हैं। इसके लिए पेंशनरों को कोषागार आना पड़ता था। इस दौरान भीड़ होने के कारण वे कई दिनों चक्कर काटने के बाद अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा कर पाते थे। लेकिन अब पेंशनरों को ऐसा नहीं करना पड़ेगा। पेंशनर घर बैठक अपना जीवित होने का प्रमाण पत्र आन लाइन जमा कर सके। इसके लिए सरकार द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान की गई है। इस सुविधा के तहत भी पेंशनरों को साल में एक बार ऑनलाइन अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र जमा करना होगा। पेंशनरों का रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर उनके पेंशन का भुगतान होगा। ऐसे पेंशनरों के पेंशन का भुगतान उनके द्वारा पूर्व में दिए गए जीवित प्रमाण पत्र के आधार पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed