{"_id":"59a6a1034f1c1b1c278b471e","slug":"15040924255-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण व समाज के विकास के लिए सदैव तत्पर रहे दीनदयाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण व समाज के विकास के लिए सदैव तत्पर रहे दीनदयाल
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर में सूचना विभाग द्वारा रामपुर ब्लाक सभागार में चल रहा त्रिदिवसीय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी गोष्ठी का आयोजन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण आनंद कुमार राय व कृषि तकनीकी सहायक डा. रमेश चन्द्र यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
कृषि विभाग के तकनीकी सहायक डा.रमेंश चन्द्र यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हर क्षेत्र के लिए प्रेरणा के श्रोत रहे हैं। वे राष्ट्र के निर्माण, समाज के विकास व गरीबों के हक अधिकार व सम्मान के लिए सदैव सचेष्ट एवं तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि मृदा को बचाएं। क्योंकि मृदा ही असीमित जीवों के जीवन का आधार है। मृदा पेड़ पौधों का पेट है। स्वस्थ मृदा से ही गुणवत्ता युक्त उत्पादन लेकर स्वच्छ पर्यावरण में कृषि का सतत विकास कर सकते है। पशुचिकित्साधिकारी डा. केपी सिंह ने पशुओ के रखरखाव, टीकाकरण , पशुधन बीमा के साथ संतुलित राशन की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण आनंद कुमार ने वृद्धा, विधवा व विकलागं पेंशन, शादी अनुदान, स्वच्छता अभियान की जानकारी दिया। कार्यक्रम में सोनम एंड पार्टी द्वारा संगीत के माध्यम से योजनाओं की जानकारीदी। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि अभिमन्यु सिंह, विक्रमाजीत सरोज, राजनाथ मिश्र, आलोक कुमार श्रीवास्तव, धनंजय, संजय, राकेश त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहे।