फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कदमाशों ने किया अपहरण का प्रयास

कदमाशों ने किया अपहरण का प्रयास

Wed, 30 Aug 2017 05:29 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
कदमाशों ने किया अपहरण का प्रयास
मीरगंज। मछलीशहर जंघई सड़क पर अदारी बाजार में बोलेरो सवार बदमाशों ने मंगलवार की भोर में एक किशोरी के अपहरण का प्रयास किया। किशोरी के शोर करने पर ग्रामीणों ने बदमाशों पर पथराव किया तो बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मछलीशहर जंघई मार्ग के अदारी बाजार में मंगलवार की भोर में एक बोलेरो आकर गांव के रुकी। वहीं कुछ दूरी पर एक किशोरी अपनी बुआ के साथ सोई हुई थी। बोलेरो सवार बदमाशों ने किशोरी के पास पहुंचकर उसे उठाकर वाहन में घसीटकर ले जाने लगे। यह देख उसकी बुआ व किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लाठी डंडा लेकर ग्रामीणों ने पीछा कर पथराव शुरू कर दिया। बोलेरो सवार बदमाश मछलीशहर की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

बोलेरो के जाने के बाद लोगों को शराब की तीन खाली बोतलें भी मिली। फिलहाल किशोरी के परिजनों ने पुलिस को लिखित कोई तहरीर नहीं दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय का कहना है कि कोई तहरीर देगा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed