{"_id":"59a3154a4f1c1b04118b4995","slug":"15038600454-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई राज्य कमेटी का किया गया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई राज्य कमेटी का किया गया गठन
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
यूसीआईसी पार्टी का सम्मेलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) का दो दिवसीय एक्स्ट्रा आर्डिनरी राज्य सम्मेलन रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। इसमें सेक्रेटरी की रिपोर्ट पर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी की नई राज्य कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में पुष्पेंद्र विश्वकर्मा प्रदेश सचिव, जगन्नाथ वर्मा कार्यालय सचिव और रविशंकर मौर्य को कोषाध्यक्ष चुुने गए।
सम्मेलन की शुरुआत पार्टी झंडा फहरा कर की गई। शिवघोष के रचित गीत का गान हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन जगदीश अस्थाना ने किया। उन्होंने कहा कि देश में पूंजीवादी व्यवस्था है जो केवल पूंजीपतियों के हित का कार्य कर रही है। इस व्यवस्था में मेहनतकश लोगों का हित नहीं हो रहा है। मेहनतकश लोगों को पूंजीवादी विरोधी समाजवादी क्रांति करनी होगी। इसके लिए पार्टी को मजबूत बनाना होगा। अरुण सिंह ने कहा कि क्रांति का आगाज तभी होगा जब पार्टी मजबूत बनेगी। सम्मेलन को राजबली, धर्मदेव, बालेंद्र कटियार, शैलेंद्र कुमार, रामसमुझ, शील कुमार, विजयपाल सिंह, जयप्रकाश मौर्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यालय सचिव जगन्नाथ वर्मा ने किया।