फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डीएम ने सिरकोनी ब्लाक के स्कूलों का निरीक्षण

डीएम ने सिरकोनी ब्लाक के स्कूलों का निरीक्षण

Wed, 23 Aug 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने सिरकोनी ब्लाक के स्कूलों का  निरीक्षण

विज्ञापन
जफराबाद। जिलाधिकारी ने मंगलवार को सिरकोनी ब्लाक के माडल एवं सामान्य प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। माडल प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर की कक्षाओं में पहुंचे जिलाधिकारी को बच्चों ने गुड मार्निंग तो बोला लेकिन वे जिलाधिकारी की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे सके। अन्य स्कूलों में उन्होंने बच्चों से ककहरा, गिनती पूछने के साथ ही किताब भी पढ़वाई। उन्होंने विद्यालयों के शिक्षकों को शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र मंगलवार की सुबह आठ बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेन्द्र प्रसाद सिंह के साथ प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल सुल्तानपुर तथा प्राथमिक विद्यालय जफराबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाया जाता है। प्रधानाध्यापक सरिता सिंह ने डीएम को बताया कि 259 बच्चों का नामांकन है जिसमें 197 बच्चे उपस्थित हैं। जिलाधिकारी कक्षाओं में गए और बच्चों से से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। कक्ष में पहुंचते ही बच्चों ने गुड मार्निंग बोलकर जिलाधिकारी का अभिवादन किया। डीएम को बच्चों से अंग्रेजी वर्णमाला और 9 तथा 19 का पहाड़ा भी सुनाया। यहां बच्चे जिलाधिकारी की ओर से पूछे गए कुछ सवालों का जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्होंने जूनियर हाई स्कूल का निरीक्षण किया। यहां एक अध्यापक अवकाश पर रहे। 107 बच्चों में से 83 बच्चे उपस्थित मिले। यहां शिक्षा की गुणवत्ता में कमी पाई गई। जिलाधिकारी ने एक माह में शिक्षा में सुधार लाने और ऐसा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद अभिनव प्राथमिक विद्यालय जफराबाद में पहुंचे। यहां पर 290 बच्चों का नामांकन है जिसमें 220 बच्चे उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों से ककहरा, गिनती पूछने के बाद किताब पढ़वाई। उन्होेंने शिक्षा में सुधार का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के जाने के बाद अध्यापकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed