{"_id":"59988fd44f1c1bb2098b48a9","slug":"150317053611-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद रामदुलारे ने तहसील में फहराया था तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद रामदुलारे ने तहसील में फहराया था तिरंगा
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी और रानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील में शहीद रामदुलारे को श्रद्धांजलि अर्पित की। रामदुलारे 19 अगस्त 1942 को तहसील भवन पर तिरंगा लहराया था। इस दौरान अंग्रेजों की गोली से वह शहीद हो गए थे।
करियांव निवासी ठाकुर रामदुलारे सिंह ने 1942 में अपने साथियों के साथ ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई थी। अंग्रेजी सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए उन्होंने तहसील भवन पर तिरंगा लहराया था। उस दौरान अंग्रेजों ने उन्हें गोली से भून दिया था जिससे रामदुलारे शहीद हो गए। उनकी शहादत पर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी और रानी लक्ष्मीबाई बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने तहसील में रामदुलारे को श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि जिस वीर सपूत ने अंग्रेजी हुकूमत की परवाह न करते हुए तहसील पर तिरंगा फहराने का साहस किया था उसे आज की जनता भूलती जा रही है। ऐसे वीर शहीदों की याद में उनका शहीद स्मारक इसी तहसील परिसर में बनाया जाना चाहिए। समारोह को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष इंदू प्रकाश सिंह, डा. धरम सिंह, केदारनाथ यादव नागेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। समारोह की शुरुआत में अमर शहीद रामदुलारे सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मोमबत्ती जलाने के साथ दो मिनट का मौन रखकर लोगों ने शहीद रामदुलारे को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रेखा पटेल, अर्चना, अनिरूद सिंह, अजय सिंह, मंजू देवी आदि मौजूद रहीं।