{"_id":"59988fcd4f1c1bab098b4837","slug":"15031705294-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री के लिए किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री के लिए किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सहायक अध्यापक पद पर समायोजन बहाल करने की मांग लेकर आंदोलित शिक्षामित्रों ने शनिवार को बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर मुख्यमंत्री के मन में शिक्षामित्रों के प्रति संवेदना पैदा होने की कामना की। शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक बेसिक शिक्षाधिकारी डा. राजेंद्र सिंह को सौंपा। बाद में शिक्षामित्रों ने धरना खत्म कर दिया। शिक्षामित्र 21 अगस्त को लखनऊ जाएंगे जहां आंदोलन की अगली रणनीति तय होगी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को बड़ी संख्या में शिक्षामित्र भगवा वेश में बीएसए कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले राष्ट्रगान किया और धरना पर बैठ गए। शिक्षामित्रों ने धरना स्थल पर ही मुख्यमंत्री के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। माध्यमिक शिक्षक संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ और किसान यूनियन ने शिक्षामित्रों के इस आंदोलन को समर्थन दिया। धरना स्थल पर शिक्षामित्रों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। शिक्षामित्रों ने कहा कि समायोजन निरस्त करने के बाद से अभी तक प्रदेश में कई शिक्षामित्र मौत को गले लगा चुके हैं लेकिन सरकार उनके प्रति गंभीर नहीं है। कहा कि जबतक उनके हक में कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष संदीप यादव, राजेश यादव, नन्हेंलाल, दिलीप सिंह, दिनेश कुमार गौतम, योगेश यादव, सूबेदार, ओमप्रकाश, अजय मिश्र आदि मौजूद थे।