{"_id":"5988b5674f1c1b9d3d8b47a4","slug":"150213156418-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खंगाली कपड़े की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने खंगाली कपड़े की दुकान
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जफराबाद। कस्बे के जीनत ड्रेसेज दुकान से रविवार की रात चोरों ने 25 हजार नगदी समेत हजारों के कपडे चोरी कर ले गए। दुकान मालिक को चोरी की जानकारी तब हुई जब वह सोमवार की सुबह दुकान खोलने गया। इसके बाद अंदर का हाल देख आश्चर्य चकित रह गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
शेखवाडा मुहल्ले के निवासी रोशन कुरैशी की जफराबाद कस्बे में जीनत ड्रेसेज के नाम से कपड़े की दुकान थी। रोज की भांति रविवार की रात नौ बजे दुकान बन्द कर अपने घर चले गए। रविवार की रात चौरों ने दुकान के पीछे से सीढ़ी के रास्ते घुस गए। इसके बाद दुकान के गल्ले में रखा 25 हजार नगदी सहित साड़ियां आदि कपड़े चोरी कर ले गए। दुकानदार रोशन कुरैशी सोमवार की सुबह जब अपनी दुकान खोले तो बिखरा सामान देख आवाक रह गया। इसकी सूचना वह पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने दुकान की जांच कि तो छत पर एक शर्ट मिला। चौकी इंचार्ज अफरोज आलम का कहना है कि इसी शर्ट के सहारे चोरी का पर्दा फास जल्द ही हो जाएगा। हालांकि पुलिस ने शर्ट की निसानदेही पर ही कुछ युवकों को पूछताछ के लिये उठाया है।