फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बुश टूटने से मालगाड़ी के पांच डिब्बे बेपटरी

बुश टूटने से मालगाड़ी के पांच डिब्बे बेपटरी

Tue, 08 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बुश टूटने से मालगाड़ी के पांच डिब्बे बेपटरी
सिंगरामऊ। स्थानीय हरपाल गंज रेलवे स्टेशन के पूरब रजनीपुरपुर रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार को ढाई बजे लखनऊ से बनारस जा रहीं डाउन मालगाड़ी की ट्राली का बुश टूटने के कारण पांच वैगन बेपटरी हो गए। वहीं मालगाड़ी दो भाग में अलग हो गई । इधर क्रासिंग बंद होने के कारण सिंगरामऊ बटाऊबीर मार्ग बंद है। इसके चलते सभी वाहन बदलापुर होकर बटाऊबीर की तरफ से जा रहे हैं।
विज्ञापन

डाउन मालगाड़ी सोमवार अपराह्न लखनऊ से बनारस जा रहीं थी। लाइन क्लीयर थी। पोटर आलोक ने देखा की मालगाड़ी की ट्राली का बुश टूट गया है जिससे चक्का इधर- उधर हो रहा है। उसने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक रामअवध को दी। स्टेशन अधीक्षक ने वाकीटाकी से चालक एसएम शर्मा को गाड़ी रोकने के लिए कहा। मालगाड़ी रोकने पर कुछ वैगन इंजन के साथ अलग हो गए । इस दौरान बैगन नं. 22,12,11,24, 656 पटरी से उतर गए । स्टेशन अधीक्षक ने बताया डाउन ट्रेनों का आना-जाना हो रहा है लेकिन अप ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना अधिकारियों को दे गई है। इंजन मंगवाया गया है ।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का बदला रूट
जफराबाद रेल खंड पर परिचालन मालगाड़ी बेपटरी होने के कारण लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इनमें अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 13050 अमृतसर - हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सुल्तानपुर जौनपुर सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सुल्तानपुर प्रतापगढ़ वाराणसी के रास्ते जाएगी। 6 अगस्त को जम्मुतवी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12332 जंबुतवी - हाबड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सुल्तानपुर जौनंपुर सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सुल्तानपुर प्रतापगढ़ वाराणसी होते जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed