फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों पर विचार

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों पर विचार

Sun, 06 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों पर विचार
जौनपुर । जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर रात कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें 15 अगस्त को सकुशल स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने और विविध कार्यक्रम आयोजित कराने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने कहा कि 14 व 15 अगस्त को समस्त शहीद स्मारक व शहीद स्तम्भ पर साफ-सफाई एवं माल्यार्पण का कार्य किया जाएगा। 14,15 व16 अगस्त को रात्रि में सरकारी कार्यालयों व भवनों, शाही पुल को प्रकाशमान किया जाएगा। सभी सरकारी, अर्धसरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के समय सभी कार्यालय अध्यक्ष सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे। किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को अवकाश देय नहीं है। प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक नगर सहित सभी तहसीलों में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रात: 8 बजे से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी सहित समस्त अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण करेंगें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान भी किया जाएगा। सभी महापुरूषो के मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रात: 6:30 बजे से क्रास कन्ट्री रेस कुत्तुपुर तिराहे से प्रारम्भ होकर स्टेडियम तक होगा। प्रात: 10 बजे से शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। पूर्वान्ह 11 बजे से मलिनी बस्ती मतापुर में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम व साफ सफाई कराया जाएगा। शाम 6 बजे नगर पालिका परिषद में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम वित्त व राजस्व आरपी मिश्र, सीआरओ रामआसरे सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रभुषण वर्मा, एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्निी, वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी प्रकाश राय, डीडीओ दयाराम, डीएसटीओ रामनरायन यादव, एक्सईएन लोनिवि डीसी गुप्ता, एक्सईएन विद्युत एससी सोनौदिया, डीसी गुप्ता, बीबी सिंह, पीओ डूडा एमपी सिंह, श्रम अधिकारी बीएन दूबें, सहायक अभियंता उमाकान्त तिवारी, अजय प्रकाश सिह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed