{"_id":"5986171b4f1c1b045f8b478d","slug":"150195996517-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेत्री पर हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेत्री पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत/जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सखोई जंगल के पास सपा की एक महिला नेता के सिर पर ईंट से हमला कर घायल करने के बाद बाइक सवार सोने की चेन और पर्स लेकर भाग गया। शनिवार की सुबह हुई इस घटना की सूचना पीड़िता ने डायल 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे केराकत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के ग्राम बनेवरा निवासी पीड़ित सरोजा पटेल (40) ने खुद को सपा महिला मोर्चा का पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बताया है। महिला का आरोप है कि उसने बेटे को नौकरी दिलाने के लिए विकास भवन के एक बाबू ने 60 हजार रुपये लिए थे। उस बाबू का एक साथी भी खुद को लिपिक बताते हुए शुक्रवार को बनेवरा पुल पर बाइक लेकर आया। उसे बेटे की नौकरी के संबंध में बात करते हुए साथ चलने की बता कही। वह अपने साथ लेकर थाना जफराबाद के ग्राम शिवपुर सखोई के जंगल के पास पहुंचा तो यहां लाने का कारण पूछा। इसके बाद उसे बाइक से उतार कर और्र इंट से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वह सोने की चेन और पर्स छीन कर भाग गया। पर्स में 1800 रुपये थे। महिला का कहना है कि शनिवार सुबह होश आते ही वह झाड़ी से निकली और बेलावं घाट के पुल को पार किया। उसी समय एक साइकल सवार की मदद से डायल 100 पुुलिस को फोन किया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष जफराबाबाद मिथिलेश मिश्रा का कहना है कि महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।