{"_id":"598617174f1c1b5f418b48fe","slug":"15019599611219-31-36-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में उठाएंगी शिक्षा प्रेरकों का मुद्दा: डा. सुषमा 19-31-36","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में उठाएंगी शिक्षा प्रेरकों का मुद्दा: डा. सुषमा 19-31-36
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानगंज। सोलह महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज शिक्षा प्रेरकों का प्रतिनिधि मंडल जिला संयोजक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को मुंगराबादशाहपुर की विधायक सुषमा पटेल से मिलकर अपनी समस्या बताई।
शिक्षा प्रेरकों ने विधायक कि बताया कि आठ वर्ष पूर्व हम लोगों की नियुक्ति हुई थी। तब से हम लोगों को दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है। आज तक हम लोगों के मानदेय में वृद्धि तो दूर हमें सोलह महीने से मानदेय भी नहीं मिल रहा है। जिससे हम लोग भुखमरी के कगार पर आ गए है। कई बार हम लोगों ने मानदेय बढ़ाने तथा मानदेय न मिलने की समस्या से शासन अवगत करा चुके है लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई। विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि यह मुद्दा मैं सदन में उठाउंगी और आपके साथ हर संघर्ष करने को तैयार हूं। इस मौके पर राहुल सिंह, प्रियंका, संतोष पटेल, राजकुमार, सौरभ त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।