फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बारिश में भी धरने पर जमे रहे शिक्षामित्र

बारिश में भी धरने पर जमे रहे शिक्षामित्र

Wed, 02 Aug 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बारिश में भी धरने पर जमे रहे शिक्षामित्र
जौनपुर। सहायक अध्यापक पद पर समायोजन बहाली की मांग लेकर आंदोलित शिक्षामित्रों ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर बारिश में भीगते हुए धरना दिया। शिक्षामित्रों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कहा कि मांग पूरी होने तक उनकी हक की लड़ाई चलती रहेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक वित्त एवं लेखाधिकारी नंदराम कुरील को सौंपा।
विज्ञापन

आंदोलित शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय परिसर में स्थायी मंच बना रखा है। बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मंगलवार की सुबह दस बजे धरना स्थल पर जुट गए। महिला शिक्षामित्रों की संख्या अधिक रही। यहां पुरुष शिक्षामित्रों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और धरना दिया। धरना स्थल पर उनकी सभा चल रही थी तभी करीब ढाई बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान भी शिक्षामित्र अडिग रहे और भीगते हुए अपनी जगह पर डटे रहे। उधर, सोमवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव से वार्ता विफल होने के कारण मंगलवार को धरना स्थल पर पुलिस फोर्स की संख्या बढ़ा दी गई थी। इंस्पेक्टर कोतवाली शशिभूषण राय खुद भारी फोर्स के साथ मौजूद थे। शिक्षामित्रों की भारी संख्या के चलते मंगलवार को भी कोतवाली चौराहे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। धरना सभा की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि शिक्षामित्रों का संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता सत्येंद्र सिंह राणा ने कहा कि शिक्षामित्रों के शिक्षण कार्य से छात्र, अभिभावक सभी संतुष्ट थे। उनकी बहाली पर सरकार को विचार करना चाहिए। धरनासभा को दुर्गा मौर्या, अनुपमा शुक्ला, किरन मौर्या, राजेश यादव, छोटेलाल गौतम, दुर्गेश कुमार सिंह, अमृतलाल पटेल, प्रमोद कुमार, पूनम सिंह, राजेंद्र मिश्र, ओपी पाठक आदि ने भी संबोधित किया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed